फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जाति विशेष पर टिप्पणी से पहले तमीज में रहना सीखें सांसद सैनी : सूबे सिंह

जाति विशेष पर टिप्पणी से पहले तमीज में रहना सीखें सांसद सैनी : सूबे सिंह

Sun, 11 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
जाति विशेष पर टिप्पणी से पहले तमीज में रहना सीखें सांसद सैनी : सूबे सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
सांसद राजकुमार सैनी को जाति विशेष पर टिप्पणी करने से पहले तमीज मेें रहना चाहिए अपराधी किसी जाति विशेष का नही होता है और न ही अपराध करने वाले की कोई जाति होती है। अगर सांसद सैनी की बयानबाजी इसी तरह जारी रही तो ये पहले जैसे हालात दोबारा प्रदेश में बनवा देगा। यह बात सर्वखाप पंचायत के राष्ट्रीय प्रवक्ता सूबे सिंह समैण ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कही। जाट नेता सूबे सिंह ने कहा कि पिछली बार भी सांसद सैनी द्वारा जाति विशेष पर की गई टिप्पणी के कारण प्रदेश में आगजनी सहित अनेक घटनाएं हुई थी। ऐसे लोग देश की सबसे बडी पंचायत संसद तो क्या पंचायत में भी बैठने के लायक नही हैं। गौरतलब है कि कुरूक्षेत्र में सांसद राजकुमार सैनी ने मीडिया में दिए बयान में कहा था कि जाति विशेष के लोगों का प्रदेश में होने वाली हत्या और बलात्कार के मामलों में संलिप्त मिले हैं।

जाति विशेष पर टिप्पणी से पहले तमीज सीखें सांसद सैनी : सूबे सिंह


11एफटीबीपी19 : टोहाना में जाट नेता सूबे सिंह समैण प्रेस वार्ता के दौरान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed