फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   711 boxes of liquor recovered from the truck

Fatehabad News: ट्रक से 711 पेटी शराब बरामद

Fri, 04 Oct 2024 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 04 Oct 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
711 boxes of liquor recovered from the truck
टोहाना (फतेहाबाद)। चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस की टीम ने शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक से 711 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान पंजाब के संगरूर जिले के गांव संगतीपुरा निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस की टीम ने एसआई सुरेश कुमार के नेतृत्व में नाकेबंदी की हुई थी। उस समय मूनक की तरफ से ट्रक आता दिखाई दिया तोचालक ने पुलिस को देखकर ट्रक रोक लिया। पुलिस ने शक के आधार पर जांच की तो ट्रक में 711 पेटी शराब बरामद हुई। चालक के अनुसार उसने यह शराब धमतान व सोनीपत के रास्ते दिल्ली लेकर जानी है। पुलिस ने जांच की तो कागजों में जींद के रास्ते दिल्ली जाना दिखाया गया।
विज्ञापन


उकलाना रोड पर गोदाम में रखी माल्टा देसी शराब की 1,140 बोतल सीआईए ने पकड़ी
भूना। उकलाना रोड पर प्रीति मैरिज पैलेस के पीछे गोदाम में सीआईए पुलिस की टीम ने वीरवार देर रात को छापा मारकर माल्टा देसी शराब की 1,140 बोतल बरामद की। पुलिस ने आरोपी विजेंद्र कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीआईए फतेहाबाद टीम प्रभारी रामअवतार को सूचना मिली कि भूना के उकलाना रोड स्थित गोदाम में अवैध शराब रखी हुई है। सीआईए पुलिस ने तुरंत देर रात को उकलाना रोड पर पहुंचकर गोदाम में दबिश दी। पुलिस ने खुले पड़े गोदाम में घुसकर टॉर्च की रोशनी से चेक किया तो गोदाम के अंदर 95 पेटी ठेका शराब देसी मार्का माल्टा मौके पर मिली।

पुलिस टीम ने पेटी से निकालकर देखा तो 1,140 बोतलों की संख्या हुई। सूत्रों के अनुसार उपरोक्त शराब मतदाताओं को बांटी जानी थी। मगर पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई को अंजाम दे दिया। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने गोदाम के प्रबंधक वार्ड नंबर तीन निवासी विजेंद्र कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed