{"_id":"68543a791c5097e097089e60","slug":"7-year-old-child-died-due-to-drowning-in-jal-ghar-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पांव फिसलने से जलघर में डूबा सात साल का मासूम, हुई मौत, दोस्तों के साथ गया था खेलने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पांव फिसलने से जलघर में डूबा सात साल का मासूम, हुई मौत, दोस्तों के साथ गया था खेलने
Thu, 19 Jun 2025 09:58 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, समैन
संवाद न्यूज एजेंसी, समैन
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 19 Jun 2025 09:58 PM IST
सार
टैंक में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेलने गया था। इस दौरान बच्चे का अचानक पांव फिसल गया और वह टैंक में डूब गया। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
सात साल के बच्चे की जलघर में डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव समैन में नांगली रोड स्थित जलघर के पानी के टैंक में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सोमवीर जलघर के पास खेलते हुए टैंक में पानी पीने के लिए गया था। यह घटना गुरुवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है। सोमवीर के साथ खेल रहे बच्चों ने नांगली रोड पर विश्वकर्मा मंदिर के पास ताश खेल रहे ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद धीरे-धीरे बड़ी संख्या में ग्रामीण वाटर वर्क्स के टैंक के पास पहुंचे व बच्चे को तलाशने का काम शुरू किया। लगभग सवा घंटे बाद 6 बजकर 11 मिनट पर बच्चे को तलाश लिया गया। जिसके बाद सोमवीर को एंबुलेंस में टोहाना के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यूकेजी में पढ़ता था सोमवीर
जानकारी देते हुए सोमवीर के चाचा रामनिवास ने बताया कि सोमवीर उनके भाई राम मेहर का लड़का था। सोमवीर गांव समैन के निजी स्कूल में यूकेजी कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार को सोमवीर गांव में नांगली रोड पर बने नए जलघर के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते हुए सोमवीर को प्यास लग गई। उसके बाद वह पानी पीने के लिए पानी के टैंक की सीढ़ियों पर चला गया। जहां उसका पांव फिसल गया व पानी में डूब गया। लगभग सवा घंटे बाद ग्रामीणों ने उसे पानी में तलाश लिया लेकिन टोहाना के नगारिक अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Haryana: पकड़ा गया घूसखोर SDO, बिजली कनेक्शन के बदले ले रहा था 50 हजार, ACB ने दबोचा