{"_id":"685435630547f7db850debb1","slug":"sdo-arrested-with-bribe-of-50-thousand-rupees-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पकड़ा गया घूसखोर SDO, बिजली कनेक्शन के बदले ले रहा था 50 हजार, ACB ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पकड़ा गया घूसखोर SDO, बिजली कनेक्शन के बदले ले रहा था 50 हजार, ACB ने दबोचा
Thu, 19 Jun 2025 09:36 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 19 Jun 2025 09:36 PM IST
सार
बिजली कनेक्शन देने के बदले एक SDO 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ है। यह कार्रवाई पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरी की टीम ने की। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
घूस लेता SDO रंगे हाथ गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की फतेहाबाद टीम ने शहरी बिजली निगम के सब-डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ) धर्मवीर सिंह को पूर्व पार्षद राजीव बंसल से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विजिलेंस विभाग ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी जुगल किशोर ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 500 रुपये के 100 नोट बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का बयान
पूर्व पार्षद राजीव बंसल ने शिकायत में कहा कि उन्होंने अपनी फैक्ट्री के लिए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन एसडीओ धर्मवीर सिंह द्वारा बार-बार परेशान किया जा रहा था। बंसल ने बताया कि उनकी खल बीज की दुकान, जो बाबा दिन के नाम से है के लिए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया था। एसडीओ ने पहले 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसके बाद 60 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। बिजली निगम ने 9 जून को कनेक्शन प्रदान कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी एसडीओ द्वारा बार-बार रुपये की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
जांच में अन्य अधिकारियों की संलिप्तता की संभावना
डीएसपी जुगल किशोर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उच्च और निम्न स्तर के अन्य अधिकारियों की संलिप्तता की आशंका है, जिसकी जांच की जाएगी। आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस विभाग ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Haryana: CISF के जवान का बीमारी के चलते निधन, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार