फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बोर की मोटर ठीक करते समय आया करंट, 1 की मौत, 2 गंभीर

बोर की मोटर ठीक करते समय आया करंट, 1 की मौत, 2 गंभीर

Wed, 29 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बोर की मोटर ठीक करते समय आया करंट, 1 की मौत, 2 गंभीर
बोर की मोटर ठीक करते समय आया करंट, एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। गांव ढाणी चाणचक में एक किसान के खेत में बोर की मोटर ठीक करते समय अचानक मोटर में करंट आ गया। करंट से मोटर ठीक कर रहे मिस्त्री की मौत हो गई और उसके पिता सहित दो लोग चपेट में आ गए। घायल दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सज्जन (22) पुत्र हंसराज निवासी गांव हमजापुर मोटर मिस्त्री था। मंगलवार रात को वह ढाणी चाणचक में रणबीर सिंह के खेत में खराब हुई बोर की मशीन को ठीक करने के लिए अपने पिता हंसराज व एक अन्य मजदूर सोनू के साथ गांव आया था। बताया गया है कि मोटर ठीक करने के बाद जब वह मोटर को चलाकर चैक कर रहे थे, तो मोटर में बिजली की तार मोटर से बाहर रह गई और पूरी मोटर में करंट आ गया। जैसे ही सज्जन ने मोटर को हाथ लगाया तो वह करंट की चपेट में आ गया। उसके पिता हंसराज व सोनू ने उसे छुड़ाने की कोशिश की तो करंट से वह भी झुलस गए। इस हादसे में मिस्त्री सज्जन की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों जख्मी लोगों को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पहले रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उनको फतेहाबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जांच अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मोटर में करंट आने से यह हादसा हुआ है। मृतक के पिता के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। मृतक के शव का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed