फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   एक साथ जली पांच चिताएं, सारा शहर पहुंचा अंतिम विदाई देने

एक साथ जली पांच चिताएं, सारा शहर पहुंचा अंतिम विदाई देने

Thu, 22 Mar 2018 12:38 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
एक साथ जली पांच चिताएं, सारा शहर पहुंचा अंतिम विदाई देने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
गांव दुर्जनपुर के पास सड़क हादसे में काल का ग्रास बने काठमंडी निवासी एक ही परिवार के चार सदस्यों और एक पड़ोसी को बुधवार सांय अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान शहरवासी व राजनेता भी मृतकों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बुधवार सांय मृतकों के शव पहले पांच मिनट के लिए काठमंडी स्थित निवास पर ले जाए गए और इसके बाद एंबुलेंस से सीधा शिवपुरी पहुंचे तो वहां मौजूद परिवार में हाहाकार मच गया।
काठमंडी निवासी रवि ने शिवपुरी में हुए अंतिम संस्कार के दौरान मृतकों में शामिल अपने पिता ओमप्रकाश, भाइयों राधेश्याम और प्रवीण के पार्थिव शरीर को मुखाग्रि दी। उनके अलावा उसके चचेरे भाई नवीन ने अपने पिता रघुबीर और दोस्त विकास की चिता को अग्रि के भेंट कर दिया। इस दौरान श्रीश्याम मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा ने ही नवीन और रवि को अंतिम क्रियाएं पूरी करवाई। एक साथ पांच चिताओं के देखकर शिवपुरी में मौजूद प्रत्येक व्यक्ति द्रवित हो उठा। मृतकों को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम, प्रहलाद सिंह , बीजेपी नेता डा. वीरेंद्र सिवाच, भारतभूषण मिड्डा, कांग्रेस जिला महिलाध्यक्ष कृष्णा पूनियां सहित अनेक राजनेता व विभिन्न पार्टियों के लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बराला ने ट्वीट कर जताया शोक
सड़क हादसे में फतेहाबाद के पांच लोगों की मौत के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने ट्वीट कर हादसे पर शोक जताया। बराला ने ट्विटर पर लिखा कि हिसार-सिरसा सड़क पर एक दर्दनाक हादसे में पांच फतेहाबाद निवासियों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद है। उनके परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और ईश्वर से उनकी आत्मिक शांति व उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। दूसरी ओर बीजेपी जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने भी चंडीगढ़ में होने के कारण प्रेस बयान जारी मृतकों के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed