फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   165 रूटों में से अभी तक महज 50 रूट पर बंद हो सका ओवरटाइम, 101 क्लर्कों में से 44 ने ही थामा स्टेयरिंग

165 रूटों में से अभी तक महज 50 रूट पर बंद हो सका ओवरटाइम, 101 क्लर्कों में से 44 ने ही थामा स्टेयरिंग

Fri, 23 Nov 2018 12:59 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
165 रूटों में से अभी तक महज 50 रूट पर बंद हो सका ओवरटाइम, 101 क्लर्कों में से 44 ने ही थामा स्टेयरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। सरकार और परिवहन विभाग के ओवर टाइम खत्म करने के आदेशों के बाद बस स्टैंड में कर्मचारी लगातार नई रोटेशन बनाने में लगे हुए है ताकि जल्द से जल्द जीरो ओवर टाइम लागू किया जा सके। वीरवार शाम तक 50 रूटों का संशोधन पूरा हो चुका है जिससे विभाग 110 घंटे ओवरटाइम कम करने में कामयाब रहा है। लेकिन जिले के सभी 165 रूटों की रोटेशन का संशोधन करने में अभी तीन से चार दिन का समय लग सकता है।
50 रूटों का संशोधन जिस हिसाब से किया गया है उस हिसाब से लंबे रूटों पर चलने वाली बसों के रूट में संशोधन किया गया है वहीं लोकल रूटों पर भी कुछ बसों के फेरों को घटाया गया है। वहीं विभाग द्वारा दफ्तरों में काम कर रहे जिन 101 कर्मचारियों की बसों में ड्यूटी लगाई गई थी उनमें से वीरवार तक केवल 44 कर्मचारियों ने ही ड्यूटी ज्वाइन की है। 50 नए रूटों का संशोधन लागू होने से दिल्ली व चंडीगढ़ चलने वाले चालकों व परिचालकों के चार दिन लगातार ड्यूटी करने के बाद ओवर टाईम के हिसाब से अगले तीन दिन का अवकाश बनेगा, ऐसे मेें लंबे रूट पर जा रहे कर्मचारियों के ओवटाइम के बदले अवकाश पर जाने से आने वाले दिनों में विभाग व आमजन को परेशानी आ सकती है।
विज्ञापन

लंबे रूट के कर्मचारियों के ओवरटाइम अवकाश जाने से आएगी परेशानी
विभाग द्वारा बनाए गए नए रोटेशन के लागू होने के बाद दिल्ली व चंडीगढ़ जाने वाले चालकों व परिचालकों को चार दिन बाद तीन दिन का अवकाश बनेगा। ऐसे मेें इन कर्मचारियों के अवकाश पर जाने से उनके स्थान पर नए कर्मचारियों के ड्यूटी पर जाने से ना सिर्फ विभाग बल्कि जनता को भी परेशानी आना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीरो ओवर टाईम सिस्टम के तहत जिला रोडवेज विभाग ने 165 रूटों में से 50 रूटों का संशोधन लागू करने से कुल 110 घंटे ओवरटाईम कम हुआ है। अधिकारियों का दावा है कि अगले तीन दिन में वे 200 से भी अधिक घंटे ओवरटाइम कम कर देंगे।
दफ्तरों से बसों में भेजे गए केवल 44 कर्मचारियों ने किया ज्वाइन, 29 बीमार
ओवर टाइम को जीरो करने के आदेशों को लागू करने के लिए विभाग के अधिकारियों ने दफ्तरों में काम कर रहे 101 कर्मचारियों की ड्यूटी बसों में लगाने के आदेश जारी किए थे। उक्त कर्मचारियों में से अभी तक केवल 44 कर्मचारियों ने ही बसों में ड्यूटी संभाली है। उक्त 101 में से 29 कर्मचारी ऐसे है जो किसी ना किसी बीमारी के शिकार हैं।

वर्जन
हमने 50 रूटों को नए सिस्टम के हिसाब से लागू कर दिया है जिससे विभाग का 110 घंटे ओवर टाइम कम हुआ है, लोगों को किसी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है, हमारा प्रयास है कि किसी भी रूट पर बसों के फेरे कम ना हों। आने वाले दिनों में पूरी व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।
कुलदीप जांगड़ा, टीएम फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed