फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बिजली विभाग के जेई 2 को करेंगे प्रदर्शन

बिजली विभाग के जेई 2 को करेंगे प्रदर्शन

Tue, 24 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के जेई  2 को करेंगे प्रदर्शन
बिजली विभाग के जेई दो को करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरियाणा स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की बैठक प्रधान उमाशंकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जहां बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंताओं के समक्ष आ रही समस्याओं को लेकर विचार किया गया वहीं रोहतक में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी गदी गई। बैठक में राज्य कार्यकारिणी में लिए गए निर्णय अनुसार दो अगस्त से अपनी मांगों को लेकर पंचकूला में आंदोलन की शुरूआत करने का निर्णय लिया गया।
प्रधान उमाशंकर ने बताया कि रोहतक में प्रदेश प्रधान अभिमन्यु धनखड़ की अध्यक्षता में हुई चार मांगों पर चर्चा हुई। इसमें हरियाणा सरकार के सभी विभागों की तरह बिजली विभाग में सभी जेई और एसडीओ को प्रमोशन कोटा 35 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने, जेई को टाइम स्केल देने, जेई का ग्रेड पे चार हजार रुपये से बढ़ाने और कार्यभार के अनुसार नए पदों का सृजन कर भर्तियां करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इसी कड़ी में दो अगस्त को हरियाणा बिजली विभाग के सभी जेई, जेई प्रथम, एसडीओ सामूहिक रूप से प्रदर्शन कर पंचकूला में अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इसके अलावा तीन अगस्त से 16 सितंबर तक प्रदेशभर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष के अलावा जिला उपायुक्त और चीफ इंजीनियर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे। इसके अलावा 19 से 23 सितंबर तक निगम के सभी सर्कल में निगम स्टोर से कोई भी सामान नहीं निकाला जाएगा। रेवेन्यू से संबंधित काम और रखरखाव का काम बंद रखा जाएगा। इसके अलावा निगम स्टोर के गेट पर 10 से 12 बजे तक गेट बैठक की जाएगी। 24 और 25 सितंबर को पूर्ण हड़ताल कर मोबाइल बंद रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed