फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers distressed by canal closure; risk of mustard sowing being affected.

Fatehabad News: नहरबंदी से किसान परेशान, सरसों की बिजाई प्रभावित होने का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers distressed by canal closure; risk of mustard sowing being affected.
भोडियाखेड़ा से होकर गुजर रही सिरसा मेजर नहर। संवाद
फतेहाबाद। जिले की मुख्य नहर फतेहाबाद ब्रांच को बुधवार सुबह 7 बजे से टोहाना के बलियाला हेड से पानी बंद कर दिया गया है। यह नहरबंदी 28 या 29 अक्तूबर तक जारी रहेगी। नहर बंद होने से क्षेत्र के किसानों के सामने सिंचाई व पेयजल की समस्या पैदा हो गई है। किसानों ने जल्द नहरों में पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

फतेहाबाद की मुख्य ब्रांच में करीब दो सप्ताह तक की नहरबंदी है। किसान किशनलाल, पवन मायल, रविंद्र सिंह और भूपेंद्र रंधावा ने बताया कि अक्तूबर सरसों की बिजाई के लिए उचित समय होता है। जिले के राजस्थान के साथ लगते क्षेत्र में भट्टू खंड में भूमिगत पानी कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। ऐसे में किसान सिंचाई के लिए नहर के पानी पर निर्भर हैं। समय रहते नहर में पानी छोड़ा गया तो सरसों की बिजाई के रकबे में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

--
जिले में 60 हजार एकड़ में होती है सरसों की बिजाई
जिले में करीब 60 हजार एकड़ में सरसों की बिजाई की जाती है। बुधवार सुबह से हु़ई नहरबंदी से किसानों को सरसों की बिजाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। राज्य में सरसों की बिजाई का सबसे उत्तम और सही समय 10 से 25 अक्तूबर के बीच माना जाता है। किसानों ने सिंचाई विभाग से मांग की है कि फसलों की बिजाई के महत्वपूर्ण समय को देखते हुए नहर में दोबारा पानी छोड़ा जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके और सरसों की बिजाई का काम समय पर पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

::::::::::::
बलियाला हेड से फतेहाबाद की मुख्य ब्रांच में पानी बंद किया है। सिंचाई विभाग को मुख्यालय से नहर बंद करने का आदेश मिला है। फिलहाल यह नहरबंदी दो सप्ताह तक की है जैसे ही नहरों में पानी छोड़ने के आदेश मिलेंगे पानी चला दिया जाएगा।
श्यामलाल धींगड़ा, कार्यकारी अभिंयता, सिंचाई विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed