{"_id":"6acfde65c251002c48053bdb","slug":"pensions-were-processed-for-five-women-at-the-camp-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-162970-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शिविर में पांच महिलाओं की बनी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शिविर में पांच महिलाओं की बनी पेंशन
विज्ञापन
रतिया सेवा सेतु शिविर का निरीक्षण करते हुए मुख्य अतिथि चेयरमैन डॉ. रविन्द्र सिंह बलियाला,स्त्रो
रतिया। हरियाणा सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत रतिया के सामुदायिक केंद्र में सेवा सेतु शिविर लगाया गया। इसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं के माध्यम से 120 लोगों को लाभ मिला जबकि पांच महिलाओं की मौके पर ही पेंशन बनाई गई।
शिविर का उद्देश्य पात्र लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना था। शिविर में पूर्व हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ. रविन्द्र सिंह बलियाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनें और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उचित मार्गदर्शन दें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद चावला, नगरपालिका सचिव शुभम कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी कंवल सिंह, शिव वधवा, सतपाल कम्बोज, पूर्व सरपंच हैप्पी सिंह, हरपाल सिंह, गोविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।