फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two injured in collision between pickup truck and car; traffic disrupted for an hour.

Fatehabad News: पिकअप और कार की टक्कर में दो लोग घायल, एक घंटे बाधित रहा यातायात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two injured in collision between pickup truck and car; traffic disrupted for an hour.
फतेहाबाद में हिसार रोड पर सब्जी मंडी के सामने पलटी पिकअप गाड़ी संवाद
फतेहाबाद। हिसार-सिरसा रोड पर अवैध कटों के रूप में खुले रास्ते वाहन चालकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। करीब डेढ़ साल पहले बैरिकेड्स लगाकर बंद किए गए कट फिर से खुल गए हैं। डिवाइडर पर रखे गमले भी परेशानी बढ़ा रहे हैं। इन कटों को दोबारा खोलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार रात सब्जी मंडी मोड़ पर मौसमी से भरी पिकअप और कार की टक्कर के बाद करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। हादसे में कार चालक और हांसी निवासी पिकअप चालक निशु घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैफिक थाना पुलिस ने डीसी कार्यालय से इन्हें बंद करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


हिसार-सिरसा रोड शहर का प्रमुख मार्ग है जहां वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में डिवाइडर के बीच बने अवैध कट दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रहे हैं। वाहन चालक जल्दबाजी में इन कटों से सड़क पार करने या दूसरी दिशा में जाने का प्रयास करते हैं जिससे तेज रफ्तार वाहनों से टक्कर की आशंका रहती है। सब्जी मंडी की ओर जाने वाले कुछ वाहन चालक रोंग साइड से भी निकलते हैं इससे स्थिति और जोखिम भरी हो जाती है। शहर में लघु सचिवालय से भूना मोड़ तक करीब सात से आठ कट बने हुए हैं। इनमें सब्जी मंडी, औद्योगिक क्षेत्र, पेट्रोल पंप और डीसी रिहायशी कॉलोनी सहित लघुसचिवालय जाने के रास्ते शामिल हैं। इन्हें बंद करने के लिए करीब डेढ़ साल पहले बैरिकेड्स लगाए गए थे लेकिन बाद में कट फिर खुल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिवाइडर पर रखे गमले भी परेशानी :

नगर परिषद की ओर से डिवाइडर पर रखे गए गमले भी वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक में मुद्दा उठने के बाद कई गमले हटाए गए थे लेकिन अब भी काफी संख्या में गमले मार्ग पर मौजूद हैं।


सड़क सुरक्षा कमेटी में कई बार उठा मुद्दा :

रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (आरएसओ) के अध्यक्ष सुखदेव कालापीला ने बताया कि अवैध कटों और रोंग साइड से आवाजाही का मुद्दा सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठकों में कई बार उठाया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी जाने के लिए वाहन चालकों का गलत दिशा से निकलना दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ाता है।

-

सड़क पर अवैध कट को बंद करने के लिए बैठक में मुद्दा रखा गया है। डीसी कार्यालय को भी इस संबंध में पत्र लिखा गया है।

जयसिंह, यातायात थाना प्रभारी

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed