फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   टयूबवेल ऑपरेटर यूनियन सदस्यों ने बैठक कर जताया सरकार का आभार

टयूबवेल ऑपरेटर यूनियन सदस्यों ने बैठक कर जताया सरकार का आभार

Mon, 09 Apr 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
टयूबवेल ऑपरेटर यूनियन सदस्यों ने बैठक कर जताया सरकार का आभार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाखल ।
प्रदेश सरकार द्वारा ट्यूबवेल ऑपरेटरों की मांगों को लेकर बनाई गई सहमति से समस्त ट्यूबवेल ऑपरेटरों में भारी खुशी का माहौल है। इसके लिए टयूबवेल ऑपरेटर यूनियन प्रदेश सरकार का आभार प्रकट करती है। यह बात हरियाणा ग्रामीण व शहरी टयूबवेल ऑपरेटर यूनियन के जिलाध्यक्ष अमरीक सिंह रिक्का ने यूनियन की हुई एक बैठक में कही। बैठक में यूनियन के अनेक सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें जिला प्रधान अमरीक ने बताया कि चंडीगढ़ में श्रमिक मंत्री नायब सैनी व पंचायत डायरेक्टर तथा चीफ इंजीनियर पब्लिक हेल्थ के अलावा भारतीय मजदूर संघ कमेटी, ट्यूबवेल ऑपरेटर कमेटी पदाधिकारियों के बीच मीटिंग हुई। जिसमें उनकी ओर से मांग रखी गई कि ठेकेदार के माध्यम से वह पार्टी टाइम पंचायत हैंड ओवर व पंचायत अधिनियम में थे तो उन्हें एक पॉलिसी में लिया जाए व उनका न्यूनतम वेतन लागू किया जाए। जिस पर प्रदेश सरकार की ओर से उनकी मांगों को लेकर सहमति जताई गई है व उन्हें इन मांगों को लेकर 10 से 15 दिनों का समय दिया गया है। जिला प्रधान ने कहा कि जो ट्यूबवेल ऑपरेटर 10-15 सालों से परेशान थे ओर इस पॉलिसी से ट्यूबवेल ऑपरेटर हटाए गए हैं उन्हें भी वापिस लिए जाने की सहमति बनाई गई है। जिस पर समस्त ट्यूबवेल ऑपरेटरों में भारी खुशी का माहौल है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया। बैठक में बलदेव सिंह धारसूल, परमजीत सिंह म्योंद खुर्द, सुभाष जाखल ने मुख्य रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed