{"_id":"698b6aecea4b9d132f07207d","slug":"45-stray-dogs-were-caught-and-sent-to-the-dog-shelter-home-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-148448-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 45 आवारा कुत्तों को पकड़कर डॉग शेल्टर होम भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 45 आवारा कुत्तों को पकड़कर डॉग शेल्टर होम भेजा
Tue, 10 Feb 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
रतिया में आवारा कुत्ते को पकड़ते पालिका के कर्मचारी।
रतिया। नगर पालिका के ठेकेदार ने मंगलवार से शहर में बेसहारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन 45 कुत्तों को पकड़कर डॉग शेल्टर होम में भेजा गया।
नगर पालिका सेनेटरी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशों के बाद रतिया नगर पालिका द्वारा बुढलाड़ा रोड पर डॉग शेल्टर होम का निर्माण किया गया है, जहां पकड़े गए कुत्तों को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा लगातार कई दिनों तक कुत्तों को पकड़ने का कार्य जारी रहेगा। जो कुत्ते घायल अवस्था में होंगे या जिन्हें चोट लगी होगी, उनका उपचार भी ठेकेदार की ओर से कराया जाएगा। सभी कुत्तों को एंटी-रेबीज के इंजेक्शन लगाए जाएंगे और एक सप्ताह बाद उन्हें उसी स्थान पर छोड़ दिया जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया है। संवाद