फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जट बैठक में रखा गया नगर परिषद की आय और व्यय का ब्यौरा, शहर के विकास के लिए 85 लाख का बजट

जट बैठक में रखा गया नगर परिषद की आय और व्यय का ब्यौरा, शहर के विकास के लिए 85 लाख का बजट

Thu, 08 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जट बैठक में रखा गया नगर परिषद की आय और व्यय का ब्यौरा, शहर के विकास के लिए 85 लाख का बजट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
चंडीगढ़ रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय परिसर में बजट को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर परिषद द्वारा वर्ष 2018-19 के लिए आय व व्यय का ब्यौरा रखा गया। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद प्रधान कुलदीप सिंह ने की। बैठक में नप के अकाउंटटेंट कमल द्वारा नप की आय व खर्च का ब्यौरा रखा गया। बैठक में खास बात यह रही कि इसमें नगर परिषद द्वारा शहर के विकास के लिए महज 85 लाख रुपये रखे गए जो नगर परिषद सरकार की ग्रांट के अलावा शहर पर खर्च करेगी।

ये होगी नप की आय के साधन।
इस दौरान नगर परिषद ईओ प्रदीप हुड्डा ने बताया कि वर्ष 2017-18 से नप ने 12 करोड़ 46 लाख 67 हजार 599 रुपये में से 11 करोड़ 63 लाख पचास हजार खर्च करने के बाद शेष राशि के रूप में 83 लाख 17 हजार 599 रुपये हैं जबकि इस वित्त वर्ष में नप के पास अनेक माध्यमों से 12 करोड़ 26 लाख 80 हजार रुपये आएंगे जिसमें से 12 करोड़ 15 लाख पचास हजार रुपये खर्च किए जाएंगे तथा शेष के रूप में पहले से 11 लाख अधिक रखे जाएंगे जो कुल मिलाकर 94 लाख 47 हजार 599 रुपये होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed