फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   गुजरात में हार के बाद मध्यावधि चुनाव करवा सकती है बीजेपी : तंवर

गुजरात में हार के बाद मध्यावधि चुनाव करवा सकती है बीजेपी : तंवर

Tue, 12 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
गुजरात में हार के बाद मध्यावधि चुनाव करवा सकती है बीजेपी : तंवर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
आज देश और प्रदेश मध्यवधि चुनावों की ओर बढ़ रहा है, गुजरात में हार के बाद भाजपा सरकार प्रदेश में 2018 में चुनाव करवा सकती है। ये बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने फतेहाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। तंवर सिरसा से दिल्ली जाते समय फतेहाबाद के लाल बत्ती चौक पर रुककर राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लड्डू बांट कर खुशी भी जाहिर की। इसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एनएचएम कर्मचारियों द्वारा दिए जा रहे धरने पर भी पहुंचे और उनके आंदोलन को कांग्रेस की ओर से समर्थन देने की घोषणा की।
शहर के लालबत्ती चौक पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए अशोक तंवर ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के साथ ही देश में भी बदलाव आएगा, आने वाली सरकार राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की बनेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विदेशी दौरे को सैरसपाटा करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि निवेशकों को भारत लाने के लिए उन्होंने दौरा किया, मगर सच्चाई तो यह है कि देश के निवेशक ही बाहर जा रहे हैं उन्हें अपने देश में निवेश करने के अनुकूल वातावरण नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

तंवर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस गुटबाजी पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस कहीं गुटबाजी नहीं है, कहीं कहीं थोड़े बहुत मतभेद हैं जो समय के साथ ही दूर हो जाएंगे। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर की और कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहाल, आए दिन प्रदेश के हर कोने में कोई कोई क्राइम हो रहा है, सरकार अंकुश लगा पाने नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों को संबेाधित करते हुए तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनावों के समय जो वायदे किए थे उस पर सरकार आज तक खरी नहीं उतरी है उन्होंने कहा कि करते हुए कहा कि कांग्रेस उनकी आवाज विधानसभा और लोकसभा में उठाएगी और कांग्रेस की सरकार आने के साथ ही पहली कलम से इन कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों को कहा कि वे संघर्ष करते रहें कांग्रेस उनके साथ और एक दिन सरकार को कर्मचारियों के आगे झुकना पड़ेगा।

इस अवसर पर ओमप्रकाश केहरवाला, चौ. दुड़ाराम, रामस्वरूप रामा, जयपाल लाली, टेकचंद मिढ़ा, कृष्णा पूनियां, नरेश सरदाना, ठाकुर भवानी सिंह, विनोद बबली, सुभाष बिश्नोई, सुरेंद्र बरतिया, सुरजीत मैडल, गुरदीप गिल, प्रवीन भिरड़ाना, गुरदीप चहल, जोगिंद्र सिंहमार, मंगतराम लालवास, नेतराम डाबला, अंग्रेज लाली, राममूर्ति बागड़ी, प्रवेश सिंगला, ललित मखीजा, घनश्याम मदान, वीरभान मदान, डॉ. पृथ्वीपाल, निहाल सिंह मताना, पवन भादू, राजू लाली, साहबराम, राजेश वर्मा, अरविंद भुक्कर, गुरप्रीत सिंह संधू, बिट्टू जग्गा, मुकेश आनंद, रामकिशन दिसोदिया, सुभाष गुसाईं सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed