फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सीएम बोले, सरकार की सख्ती के बाद मुकदमे दर्ज होने हुए शुरु, इसी वजह से बड़ी मुकदमों की संख्या

सीएम बोले, सरकार की सख्ती के बाद मुकदमे दर्ज होने हुए शुरु, इसी वजह से बड़ी मुकदमों की संख्या

Sat, 09 Dec 2017 11:22 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
सीएम बोले, सरकार की सख्ती के बाद मुकदमे दर्ज होने हुए शुरु, इसी वजह से बड़ी मुकदमों की संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
नेशनल क्राइम ब्यूरो द्वारा हाल ही में प्रदेश में अपराध के आंकड़ों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को सफाई पेश की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सख्ती के बाद प्रदेश में पुलिस ने हर तरह के मामलों को दर्ज करना शुरू किया है, इस कारण मुकदमों की संख्या में वृद्धि हुई है। पिछली सरकारों में लोगों की शिकायत दर्ज नहीं होती थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल फतेहाबाद में शनिवार को एक निजी पैलेस में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट में दंगे-फसाद की श्रेणी में हरियाणा की तुलना यूपी-बिहार से करने के सवाल पर सीएम ने साफ कहा कि वे इससे सहमत नहीं हैं। उन्होंने प्रदेश में पिछले दिनों हुए रामपाल प्रकरण, बाबा राम रहीम प्रकरण व जाट आंदोलन के दौरान हिंसा को दंगे-फसाद मानने से इंकार करते हुए कहा कि ये मांगें न माने जाने के खिलाफ समाज के विभिन्न तबकों की प्रतिक्रिया मात्र थी। सीएम ने दंगों की परिभाषा बताते हुए कहा कि जब दो विभिन्न जातियां या धर्म के लोग आपस में आमने-सामने आकर लड़ाई शुरू कर दें, उसे ही दंगा कहा जा सकता है।
विज्ञापन

सीएम ने बताया कि प्रदेश में पूंजी निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार ने अनेक सकारात्मक कदम उठाए है। उद्योग समूहों से बैठक की गई है। अब तक लगभग 150 बड़ी कम्पनियों के साथ एमओयू साइन हो चुके हैं, जिनके द्वारा लगभग 86 हजार करोड़ रुपये का पूंजी निवेश होगा। इसके साथ-साथ नारनौल में 1100 एकड़ भूमि पर लॉजीस्टिक हब भी विकसित किया जाएगा। इसमें निवेश के लिए दुबई की एक कम्पनी ने भी अपनी इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लगभग 150 बड़ी कम्पनियां हरियाणा में निवेश कर रही है, जिसमें लगभग 86 हजार करोड़ रुपये का पूंजी निवेश होगा। उद्योग समूहों की मदद के लिए सरकार ने लाइजन अधिकारी भी लगाए है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई न आएं।
नारनौल क्षेत्र में 1100 एकड़ भूमि पर माल ढुलाई के लिए लॉजीस्टिक हब बनाया जा रहा है। इससे इलाके में जहां विकास को गति मिलेगी, वहीं युवाओं को रोजगार के अवसर पर मुहैया होंगे। अपने दुबई दौरे के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि दुबई से अनेक बड़े उद्योगपति हरियाणा में निवेश के इच्छुक हैं। दिल्ली में 1200 एकड़ पर विकसित हो रहे ग्लोबल सिटी की तर्ज पर हरियाणा में भी उद्योगपतियों द्वारा पूंजी निवेश किया जाएगा, इसके लिए आगामी जनवरी माह में दुबई से उद्योगपति आकर हरियाणा सरकार के साथ मीटिंग करेंगे।
मनोहर लाल ने कहा कि वे अब तक 20 जिलों में दो दिवसीय के प्रवास के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा कर चुके हैं। भिवानी और कुरूक्षेत्र जिलों को इस माह में कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 3600 घोषणा की गई है, जिनमें से 2750 घोषणा पूर्ण हो चुकी है। इसके अलावा नये वर्ष में लगभग 1800 घोषणा प्रस्तावित है। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल बारे पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट है, जिसमें प्रदेश का 40 प्रतिशत व केंद्र का 60 प्रतिशत अंशदान है। यदि इस संबंध में कोई अंतिम निर्णय लिया जाना है तो वह केंद्र सरकार द्वारा ही लिया जाना है। प्रदेश सरकार केंद्र सरकार को इस पूरी स्थिति से भी अवगत करा देगी।

इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, धीरज सेतिया, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, जिलाध्यक्ष वेद फुलां, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, भारत भूषण मिढ्ढा, डॉ. राम मेहता, कंवल चौधरी, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed