फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   36 more corona positive in the district

राइस मिल के 11 कर्मचारियों समेत 36 कोरोना संक्रमित, 21 ठीक हुए

Fri, 16 Oct 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
36 more corona positive in the district
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है हालांकि सितंबर माह के मुकाबले कम है। जिले में शुक्रवार को राइस मिल के 11 कर्मचारियों समेत 36 नए मामले सामने आए हैं। 21 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों का आंकड़ा 2668 तक पहुंच गया है। अब तक 2394 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। अभी फिलहाल 225 मरीज सक्रिय हैं। अब तक जिले में 49 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अरोड़वंश धर्मशाला रोड निवासी 29 वर्षीय युवक, आइसोलेशन वार्ड में दाखिल 25 वर्षीय युवती, गांव बड़ोपल निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, गांव एसपी सोत्तर निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग, 36 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय व्यक्ति, भूना की अनाज मंडी निवासी 32 वर्षीय युवती, टोहाना के शक्ति नगर निवासी 26 वर्षीय युवती, गांव जमालपुर शेखां निवासी 40 वर्षीय महिला, टोहाना के भाटिया नगर निवासी दंपती, टोहाना के मनियाना रोड स्थित जीपी फूड राइस मिल के 11 कर्मचारी, जाखल के गांव हिंदवाला निवासी महिला व उसका बेटा व गांव मामूपुर निवासी 9 वर्षीय लड़की संक्रमित मिली है। गांव खजूरी जाटी 25 वर्षीय युवती, फतेहाबाद निवासी 24 वर्षीय युवक, शिव चौक निवासी 23 वर्षीय युवती, गांव बीघड़ निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, फतेहाबाद के शास्त्री नगर निवासी 15 वर्षीय किशोर, इसके अलावा फतेहाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल फतेहाबाद निवासी दो, रत्ताखेड़ा निवासी एक, हिजरावां कलां निवासी एक तथा ढिंगसरा निवासी एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed