फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   350 tonnes of garbage removed using 15 tractor-trolleys under the cover of darkness

Fatehabad News: रात के अंधेरे में 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से उठवाया 350 टन कचरा

Tue, 25 Aug 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 25 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
350 tonnes of garbage removed using 15 tractor-trolleys under the cover of darkness
मौके पर मौजूद स्थानीय प्रशासन के लोग। संवाद
टोहाना। शहर में करीब 18 दिनों से जारी हड़ताल और कचरा संकट के बीच बीती देर रात नगर परिषद और प्रशासनिक टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला। प्रशासन ने रात करीब एक बजे से सुबह साढ़े चार बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाकर पूरे शहर को कचरा मुक्त कराया। 15 ट्रैक्टर-ट्रालियां और जेसीबी मशीनें लगाई गई। करीब 15 दिनों का रुका हुआ 350 टन से अधिक कचरा रातभर में उठाकर डंपिंग यार्ड भिजवाया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया जिसमें महिला कर्मचारी भी शामिल रही।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान एसडीएम आकाश शर्मा, नैन तहसीलदार अनिल शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग, ईओ दीपक कुमार, सचिव मनीष और सदर थाना और शहर थाना पुलिस समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए रात में कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस हिरासत में भी लिया गया, जिन्हें सुबह साढ़े 4 बजे छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed