फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   330 students reached school through fields and stones to shape their future.

Fatehabad News: खेतों और पत्थरों से होकर अपना भविष्य संवारने स्कूल पहुंचे रहे 330 विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
330 students reached school through fields and stones to shape their future.
फतेहाबाद के स्वामी नगर में पत्थरों के ऊपर से गुजकर स्कूल जाते हुए छात्र
फतेहाबाद। राजकीय प्राइमरी स्कूल स्वामी नगर के विद्यार्थियों को स्कूल जाने के लिए रास्ता नहीं मिल रहा है। विद्यार्थियों को पत्थरों के ऊपर से या फिर खेतों में झाड़ियों के बीच से होकर अपना भविष्य संवारने के लिए 330 विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। जबकि नगर परिषद का एक ही बहाना है कि नहीं बना सकते।ये हालात आज के नहीं बल्कि 12 फरवरी 2022 से है जब से ये स्कूल तत्कालीन ग्राम पंचायत की जगह पर बनी नई बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ है। नगर परिषद रास्ते के लिए जगह मिलने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं करवा रहा है। पार्षद ज्ञान सिंह का यहां तक कहना है कि नगर परिषद रास्ते का लेवल करने के लिए जेसीबी तक उपलब्ध नहीं करवा रहा है। नगर परिषद की लापरवाही का खामियाजा बच्चों और स्टाफ को भुगतना पड़ रहा है। स्कूल स्टाफ भागदौड़ करके रास्ते के लिए जगह भी उपलब्ध करवा चुके है। लेकिन फिर भी हालात जस के तस ही बने हुए है। स्कूल इंचार्ज सुभाष का कहना है कि स्वामी नगर से स्कूल तक जाने के लिए रास्ते के लिए 11 फुट खाले की जगह मिली है। इसके अलावा निजी जमीन के मालिक ने करीब चार एकड़ तक रास्ते के लिए जगह दी है।
विज्ञापन


जर्जर से नए भवन में शिफ्ट हो चुका है स्कूल
प्राइमरी स्कूल पहले स्वामी नगर में था। बिल्डिंग कंडम होने के कारण ग्राम पंचायत द्वारा दो एकड़ जगह दी गई। इस दो एकड़ जगह पर स्कूल की नई बिल्डिंग का निर्माण हुआ। निर्माण के बाद 12 फरवरी 2022 को शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन


शहर में बिना जरूरत के उखाड़कर नहीं बन रहीं गलियां
नगर परिषद शहर में करीब 12 करोड़ से विकास कार्य करवा चुका है। इसमें अधिकतर गलियों का निर्माण हुआ है। समाजसेवी हरदीप सिंह का कहना है कि नगर परिषद कई जगह ऐसी गलियों का निर्माण करवा रहा है जहां पर जरूरत ही नहीं है। जबकि स्कूल के रास्ते में सड़क निर्माण के लिए नगर परिषद के पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने शिव नगर गली निर्माण पर उठाए सवाल बोले- घटिया सामग्री लगाई
नगर परिषद द्वारा शिव नगर में सीमा संस्कार वाली गली के निर्माण पर प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची सवाल उठाए है। नगर परिषद प्रधान ने कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक को इस संबंध में पत्र लिखा है। पत्र में प्रधान राजेंद्र सिंह ने कहा है कि दो माह पूर्व शिव नगर में सीमा संस्कार वाली गली में सड़क का निर्माण हुआ है। घटिया निर्माण सामग्री के कारण गली उखड़ रही है। इसलिए निर्माण सामग्री की जांच करवाई जाए और एजेंसी को नोटिस जारी करके गली का पुन: निर्माण करवाया जाए।
कोट
नगर परिषद के नाम जगह न होने के कारण वहां पर सड़क निर्माण नहीं हो सकता है। इसके अलावा कॉलोनी भी हाल ही में वैध हुई है। हालांकि वहां पर मिट्टी डलवा दी गई थी।
- नरेंद्र पंवार, एमई नगर परिषद

नगर परिषद जेसीबी तक नहीं दे रहा है : पार्षद
कॉलोनी से स्कूल तक सड़क बनाने को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों के आगे कई बार मांग उठाई जा चुकी है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जेसीबी तक नहीं मिल रही है जिससे की रास्ता को ठीक किया जा सके। नगर परिषद प्रधान को बुलाया गया है ताकि मौके के हालात को दिखाया जा सके।

-ज्ञान सिंह, पार्षद वार्ड नंबर 16
कोट
स्कूल के रास्ते को लेकर जमीन भी मिल चुकी है लेकिन नगर परिषद की तरफ से काई कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्कूल में करीब 330 बच्चे आते है जिन्हें पहुंचने में दिक्कत हो रही है। स्कूल स्टाफ को भी अगर गाड़ी या अन्य व्हीकल से आना है तो अलग-अलग रास्ते से घूमकर आना पड़ रहा है।
- सुभाष कुमार, स्कूल इंचार्ज, राजकीय प्राइमरी स्कूल, स्वामी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed