फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   22 retired PGTs will be posted in four Kasturba Gandhi Girls Schools in the district

Fatehabad News: जिले के चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में रखे जाएंगे 22 सेवानिवृत्त पीजीटी

Mon, 08 Jun 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 08 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
22 retired PGTs will be posted in four Kasturba Gandhi Girls Schools in the district
फतेहाबाद में समग्र ​शिक्षा विभाग कार्यालय स्त्रोत लाइब्रेरी - फोटो : बहराइच में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें।
फतेहाबाद। जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 22 पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) की संविदा आधार पर नियुक्ति की जाएगी। 19 जून तक आवेदन पत्र जमा होंगे और 24 जून को साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होगी। इन पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षक ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विभाग ने यह कदम छात्राओं को समय पर सिलेबस पूरा करवाने के उद्देश्य से उठाया है। भर्ती प्रक्रिया में जिले के चार केजीबीवी नहला, कुम्हारिया, खाई और जमालपुर शेखां में होगी। चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को विभागीय नियमों के अनुसार 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। पदों पर महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी और अधिकतम आयु सीमा 61 वर्ष निर्धारित है। आवेदन प्रक्रिया और पात्रता मानदंड जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा फतेहाबाद की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

भर्ती के तहत अंग्रेजी, हिंदी, गणित और राजनीति विज्ञान विषयों के चार-चार पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा इतिहास और संस्कृत के दो-दो पद, जबकि अर्थशास्त्र और पंजाबी विषय का एक-एक पद भरा जाएगा। कुल मिलाकर चारों विद्यालयों में 22 पदों पर पीजीटी की नियुक्तियां की जानी हैं। आवेदन पत्र 15 जून को दोपहर तीन बजे तक विभाग के कार्यालय से ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------


किस स्कूल में किस विषय के कितने पद
विषय नहला कुम्हारिया
खाई
जमालपुर शेखां
कुल
पीजीटी अंग्रेजी
1
1
1
1 4
पीजीटी हिंदी
1
1
1
1
4
पीजीटी गणित
1
1
1
1 4
पीजीटी राजनीति विज्ञान
1
1
1
1
4
पीजीटी अर्थशास्त्र
0
0
0
1 1
पीजीटी इतिहास
0
0
1
1
2
पीजीटी संस्कृत
1
1
0
0
2
पीजीटी पंजाबी
0
0
1
0
1
कुल पद
5
5
6
6
22
-
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो शिक्षक शर्तें पूरी करते हैं वह आवेदन कर सकते हैं।
- प्रदीप कुमार, एपीसी, समग्र शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed