{"_id":"5f5d0aa28ebc3e50651103dc","slug":"21st-death-from-corona-in-the-district-fatehabad-news-rtk5732960143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना से 21वीं मौत, विस चुनाव लड़ चुके रत्ताखेड़ा के सरपंच सुदेशपाल ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना से 21वीं मौत, विस चुनाव लड़ चुके रत्ताखेड़ा के सरपंच सुदेशपाल ने तोड़ा दम
विज्ञापन
जिले में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इसके साथ जिले में कोरोना मरीजों के साथ कोरोना के चलते होने वाली मौतों में भी इजाफा हो रहा है। ताजा मामला गांव रत्ताखेड़ा के सरपंच व पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुके सुदेशपाल पपला (60) का है। सरपंच सुदेशपाल पपला की शुक्रवार देर रात रोहतक पीजीआई में कोरोना के चलते मौत हो गई। इसके अलावा शनिवार को जिले में कोरोना के 50 नए मामले दर्ज किए हैं जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1476 तक पहुंच गई है। मृतक सरपंच का रोहतक में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। सरपंच सुदेश पपला काफी वर्षों से राजनीति में थे और वह पहले मिनी बैंक के डायरेक्टर भी रह चुके थे। हलोपा की टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले उन्होंने दो बार जिला परिषद का चुनाव भी लड़ा था।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी अनुसार सरपंच सुदेश पाल पिछले लगभग 2 वर्षों से बीमार चल रहे थे और उन्हें किडनी व फेफड़ों की काफी दिक्कत थी। इससे पहले उनका इलाज जयपुर से भी चला था। अब पिछले कुछ दिनों से ज्यादा बीमार होने के कारण उनका इलाज हिसार से चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1 सितंबर को उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था जिसके बाद 4 सितंबर को हिसार में ही अन्य अस्पताल में रेफर किया था लेकिन हालात में सुधार न होने पर 7 सितंबर को उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया था।
इलाज के दौरान ही 11 सितंबर देर रात्रि सरपंच ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरपंच की कोरोना का सैंपल लिया गया जिसकी रिपोर्ट देर रात ही पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद विभाग द्वारा कोरोना प्रोटोकाल के तहत रोहतक के काली माता मंदिर के पास ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके अलावा फतेहाबाद जिले में शनिवार को कोरोना के कुल 50 नए मामले सामने आए जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1476 तक पहुंच गया। ताजा मामलों में पंजाबी सभा के पूर्व चेयरमैन, उनका बेटा व पोती संक्रमित मिले हैं। मॉडल टाउन फतेहाबाद में सास-बहु पॉजिटिव आई हैं। ठाकर बस्ती निवासी संक्रमित मिली महिला की मां की रिपोर्ट भी अब पॉजिटिव आई है। ठाकर बस्ती में आठ नए मामले सामने आए हैं जिसमें पहले पॉजिटिव मिले एक मरीज के परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। एसपी कार्यालय का एक और कर्मचारी संक्रमित मिला है। जाखल के चांदपुरा हैड पर तैनात तीन कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा जाखल अनाज मंडी, मॉडल टाउन, भूना, जांडलीकलां, रहनवाली एवं भट्टू मंडी में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
‘रत्ताखेड़ा के सरपंच सुदेशपाल पपला का कोरोना के चलते निधन हो गया है। उनका निधन शुक्रवार देर रात को हुआ, लेकिन पीजीआई रोहतक से औपचारिक सूचना शनिवार सांय को ही आई है। -डॉ.भरत सहारण, इंचार्ज, स्वास्थ्य विभाग, रतिया।