{"_id":"5c67097dbdec2273a74d089d","slug":"21550256509-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का पायलट प्रोजेक्ट आरंभ, मानावाली के राजेश बने पहले लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का पायलट प्रोजेक्ट आरंभ, मानावाली के राजेश बने पहले लाभार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। फतेहाबाद में शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का पायलट प्रोजेक्ट आरंभ हो गया है। उपायुक्त धीरेन्द्र खड़गटा ने नगर परिषद फतेहाबाद स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर योजना का शुभारंभ किया। शुभारंभ के उपरांत असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले मानावाली निवासी राजेश कुमार योजना के पहले लाभार्थी बने। पायलट परियोजना की शुरुआत के बाद आगामी 20 फरवरी से जिला के सभी ग्राहक सेवा केंद्रों से योजना की विधिवत शुरुआत की जाएगी।
इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले जैसे कि घरों में काम करने वाले नौकर, ड्राइवर, रिक्शा चालक, निर्माण कार्य करने वाले मजदूर, कूड़ा बीनने वाले, भट्ठा श्रमिक, बीड़ी बनाने वाले श्रमिक, मिड डे मील के वर्कर इत्यादि योजना का फायदा उठा सकते हैं। इस योजना के तहत जुड़ने वाले कामगारों को बहुत ही छोटी राशि हर महीने पेंशन योजना में जमा करनी होगी। इतनी ही राशि का योगदान सरकार भी करेगी। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगार 15 फरवरी या उसके बाद इस योजना को चुन सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले 18 से 40 वर्ष तक के श्रमिक लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। इसके लिए उन्हें उम्र के अनुसार निर्धारित अंशदान प्रति मास जमा करवाना होगा। योजना के लिए 18 साल के लाभार्थी को कम से कम 55 रुपये तथा 40 साल के लाभार्थी को अधिकतम 200 रुपये का अंशदान जमा करवाना होगा। लाभार्थी के अंशदान के बराबर की राशि सरकार द्वारा भी उसके खाते में जमा करवाई जाएगी।
इस योजना में आवेदन करने वाले व्यक्ति की मासिक आय 15 हजार रुपये से कम होनी चाहिए। इस योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति के पास आधार कार्ड होना जरूरी है। इसके साथ ही आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास बैंक खाता होना भी अनिवार्य है। उपायुक्त ने बताया कि 60 साल की उम्र पूरा होने के बाद लाभार्थी को 3000 रुपये की मासिक पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। पेंशन शुरू होने के बाद लाभार्थी की मृत्यु होने की स्थिति में उसकी पत्नी अथवा पति पेंशन की हकदार होगी और उसे पेंशन राशि का 50 प्रतिशत भुगतान किया जाएगा। उपायुक्त ने असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिकों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगरपरिषद चैयरमेन दर्शन नागपाल, डीडीपीओ अनुभव मेहता, ईओ जितेंद्र कुमार, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर लवलेश ग्रोवर मौजूद रहे।