फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   भारत सरकार के सैक्शन ऑफिसर्स ने विभिन्न विभागों का दौरा कर योजनाओं की जानकारी ली

भारत सरकार के सैक्शन ऑफिसर्स ने विभिन्न विभागों का दौरा कर योजनाओं की जानकारी ली

Thu, 23 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
भारत सरकार के सैक्शन ऑफिसर्स ने विभिन्न विभागों का दौरा कर योजनाओं की जानकारी ली
सैक्शन ऑफिसर्स ने विभागों का
विज्ञापन

दौरा कर ली योजनाओं की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
केंद्र सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए लागू की गई विभिन्न योजनाओं के क्षेत्रीय प्रभाव के आंकलन के लिए केंद्रीय लोक सेवा आयोग तथा खनन विभाग के सैक्शन ऑफिसर ने अपने फील्ड ट्रैनिंग प्रोग्राम के तहत गुरुवार को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग कार्यालय का दौरा किया और विभाग की विभिन्न कार्य प्रणालियों की जानकारी ली। सैक्शन ऑफिसर महबूब रजा तथा कुमार अमरेन्द्र ने सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। ये दोनों ही अधिकारी चंडीगढ़ तथा पंचकूला में एक सप्ताह के कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की कार्य प्रणाली का आंकलन भी कर चुके हैं। जिला में दो सप्ताह के अपने प्रवास के दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं का धरातल पर प्रभाव जानने के लिए अलग-अलग अधिकारियों से मुलाकात की है।
इस समयावधि में उन्होंने उपायुक्त कार्यालय स्थित विभिन्न शाखाओं, डीडीपीओ कार्यालय, पुलिस विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला परिषद, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, वन विभाग, प्रदूषण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशुपालन, रोडवेज विभाग आदि विभागों का दौरा किया और इन विभागों के अधिकारियों से संवाद स्थापित किए। आगामी कार्यक्रम के तहत दोनों ही अधिकारी अपने खंड स्तरीय कार्यक्रम के दौरान भट्टू खंड में 6 सप्ताह तक प्रवास करेंगे।
विज्ञापन

सैक्शन ऑफिसर महबूब रजा तथा कुमार अमरेन्द्र ने बताया कि आम तौर पर उनका कार्य भारत सरकार द्वारा लागू की जाने वाली विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का ड्राफ्ट तैयार करना होता है। ऐसे में अपने फील्ड दौरे के माध्यम से वे यह जानने का प्रयास करते हैं कि इन योजनाओं को किस प्रकार से तैयार किया जाए जिससे की इनका लाभ लक्षित समूह तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed