Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   As many as 10 members from the same family have applied for firecracker stalls; the stalls will be allotted via a draw.

Fatehabad News: पटाखा स्टॉल के लिए एक ही परिवार के 10-10 लोगों ने कर दिए आवेदन, ड्रॉ से निकलेंगी स्टॉल

Tue, 03 Nov 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 03 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
As many as 10 members from the same family have applied for firecracker stalls; the stalls will be allotted via a draw.
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में दिवाली पर पटाखा स्टॉल को लेकर लाइसेंस के लिए नगर परिषद में आ
फतेहाबाद। दिवाली पर पटाखा बिक्री के लिए स्टॉल लगाने की अनुमति हासिल करने की होड़ मची है। नगर परिषद को अब तक करीब 450 आवेदन मिल चुके हैं जबकि सेक्टर तीन में केवल 10 से 15 स्टॉल लगाने की अनुमति मिलने की संभावना है। ऐसे में आवेदकों को लाइसेंस के लिए ड्रॉ प्रक्रिया से गुजरना होगा।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को आवेदन जमा करवाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। परिषद प्रत्येक आवेदन के साथ एक हजार रुपये सिक्योरिटी राशि ले रही है। स्टॉल हासिल करने की संभावना बढ़ाने के लिए एक ही परिवार के कई सदस्य अलग-अलग आवेदन कर रहे हैं। कुछ परिवारों के 10 सदस्यों तक ने आवेदन जमा करवाए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित नियमों के तहत ड्रॉ निकाला जाएगा। इसमें जिन आवेदकों के नाम आएंगे उन्हें ही पटाखा बिक्री के लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इसके लिए सेक्टर तीन में स्टॉल लगाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

भूना में पटाखा बिक्री के लिए 283 आवेदन, 10 को मिलेगा लाइसेंस
- ड्रॉ में आवेदक की मौजूदगी अनिवार्य
- पूरे परिवार के नाम से भी जमा करवाए आवेदन, गैरहाजिर रहने पर रद्द होगी दावेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
भूना। राजकीय महाविद्यालय के फुटबाल मैदान में दीपावली पर पटाखा बिक्री के लिए स्टॉल लगाने की अनुमति हासिल करने के लिए 283 लोगों ने आवेदन किया है। प्रशासन की ओर से बुधवार को ड्रॉ के माध्यम से केवल 10 आवेदकों का चयन किया जाएगा।
ड्रॉ में संबंधित आवेदक की स्वयं मौजूदगी अनिवार्य होगी। इस बार कई लोगों ने परिवार के अलग-अलग सदस्यों के नाम से आवेदन जमा करवाए हैं। इनमें महिलाओं के नाम से किए गए आवेदन भी शामिल हैं। ऐसे में ड्रॉ प्रक्रिया में बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने की संभावना है।

नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार ने निर्देश दिए हैं कि ड्रॉ में आवेदक को स्वयं उपस्थित होना होगा। अनुपस्थित रहने वाले आवेदक का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा और उसे चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुल 283 आवेदनों में से नियमानुसार 10 लोगों का चयन किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed