{"_id":"6aea1afa815325deed0c6f73","slug":"allegations-of-using-substandard-bricks-in-dam-construction-work-halted-by-junior-engineer-je-following-a-complaint-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-164129-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बांध निर्माण में घटिया ईंटें लगाने का आरोप, शिकायत पर जेई ने रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बांध निर्माण में घटिया ईंटें लगाने का आरोप, शिकायत पर जेई ने रुकवाया काम
Tue, 03 Nov 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
भूना। दिगोह के पास 33 केवी बिजली घर में बरसाती पानी रोकने के लिए बनाया जा रहा बांध। ग्रामीण
भूना। गांव दिगोह के पास स्थित 33 केवी बिजली घर में करीब 28 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे बांध के निर्माण कार्य में अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंटें इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शिकायत मिलने के बाद विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है और ठेकेदार का भुगतान रोकने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण राजेंद्र सिंह, सुरेश कुमार और कृष्ण कुमार सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण में निम्न स्तर की ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका दावा है कि 28 लाख रुपये के बजट वाले कार्य को करीब पांच लाख रुपये में निपटाने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार मौके पर इस्तेमाल की जा रही ईंटों की कीमत भट्ठे पर महज 1800 रुपये प्रति हजार है। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि दीपावली के दौरान अधिकारियों की व्यस्तता के चलते निर्माण कार्य की निगरानी प्रभावित हो रही है। उन्होंने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करवाने की मांग की।
विज्ञापन
-- --
पिछले साल जलभराव से पैदा हुई थी समस्या
दिगोह स्थित 33 केवी बिजली घर में वर्ष 2025 में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया था। बारिश का पानी परिसर में घुसने से बिजली उपकरणों को खतरा पैदा हो गया था। भविष्य में ऐसी स्थिति से बचाव के लिए करीब 28 लाख रुपये की लागत से स्थायी बांध बनाया जा रहा है।
-- -- -- -
घटिया ईंटों के इस्तेमाल की शिकायत मिलने पर ठेकेदार को काम रोकने के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों के साथ मिलीभगत के आरोप गलत हैं। निर्माण में गुणवत्ता संबंधी खामी मिलने पर ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जाएगा।
- कंस्ट्रक्शन महंगा सिंह, कनिष्ठ अभियंता, हरियाणा विद्युत निगम।