फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   हड़ताल पर बैठे एनएचएम के 337 कर्मचारियों को किया गया बर्खास्त, लैटर जारी

हड़ताल पर बैठे एनएचएम के 337 कर्मचारियों को किया गया बर्खास्त, लैटर जारी

Tue, 12 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे एनएचएम के 337 कर्मचारियों को किया गया बर्खास्त, लैटर जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
आखिरकार कई दिनों से जारी कशमकश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताल पर चल रहे एनएचएम कर्मचारियों के बर्खास्तगी के आदेश जारी कर ही दिए। स्वास्थ्य विभाग के आदेशों के मुताबिक फिलहाल फतेहाबाद एनएचएम के 337 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। खुद सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल ने इसकी पुष्टि की है। दूसरी ओर एनएचएम कर्मचारी संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य पुष्कर दहिया ने इसे तुगलकी फरमान बताते हुए सरकार से दो-दो हाथ करने का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि बुधवार सुबह तक बर्खास्त कर्मचारियों की सूची स्वास्थ्य विभाग जारी कर देगा। अभी तक ये भी साफ नहीं है कि बाकी कर्मचारियों के भविष्य का क्या होगा।

नियमित करने, सर्विस रुल लागू करने संबंधित कई मांगों को लेकर पिछले एक हफ्ते से एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। पहले दो दिवसीय हड़ताल का नाम लिया गया लेकिन सरकार से लगातार वार्ता टूटने के चलते इस हड़ताल को पहले दो दिन के लिए बढ़ाया गया और बीते दिन इसे बढ़ाकर अनिश्चितकालीन करने का ऐलान किया गया था। फतेहाबाद में एनएचएम के अंतर्गत तकरीन 430 कर्मचारी कार्यरत हैं जिसमें हड़ताल में पौने चार सौ कर्मचारियों के शामिल होने का दावा एनएचएम कर्मचारी नेता कर रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल के अनुसार, हड़ताल में 337 कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन दिन में 12 से 15 कर्मचारी वापिस काम पर भी लौटे हैं। गांव भूथनखुर्द पीएचसी पर काम करने वाली दो एनएएम ने मंगलवार को उनके कार्यालय में आकर वापस ज्वाइन करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है फतेहाबाद जिले में एनएचएम कर्मचारियों की स्थिति
पद संख्या
एएनएम - 150
स्टाफ नर्स - 77
ईएमटी - 33
ड्राइवर - 40
इंफोर्मेेशन सहायक- 20
आईवीएसके स्टाफ - 32
कम्पयूटर ऑप्रेटर - 30
फार्मासिस्ट - 05
एलटी - 05
अन्य स्टाफ - 38
कुल - 430

'हड़ताल पर चल रहे एनएचएम कर्मचारियों को हटाने के निर्देश आ चुके हैं। बुधवार सुबह तक सभी कर्मचारियों को बर्खास्तगी के आदेश मिल जाएंगे। कुछेक कर्मचारियों ने वापिस ज्वाइन भी किया है। इसके अलावा अस्पताल परिसर के 2 किलोमीटर में धारा-144 लगाने के आदेश आए हैं जिन्हें डीसी साहब के ध्यानार्थ भेज दिया गया है।’

-डॉ. मनीष बंसल, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।

'एनएचएम कर्मचारी बर्खास्तगी के आदेशों से घबराने वाले नहीं हैं। मौजूदा सरकार ऐसे आदेश जारी कर दास प्रथा को बढ़ावा ही देना चाहती है। लेकिन हमारा संघर्ष इससे दबेगा नहीं। हमारी मांगें पूरी तरह जायज हैं और इसके लिए हर आंदोलन करेंगे।’
-पुष्कर दहिया, राज्य कार्यकारिणी सदस्य, एनएचएम कर्मचारी संघ्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed