फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   20 players from the district won medals in the state cycling competition.

Fatehabad News: राज्य साइकिलिंग प्रतियोगिता में जिले के 20 खिलाड़ियों ने जीते पदक

Tue, 22 Oct 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 22 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
20 players from the district won medals in the state cycling competition.
राज्य स्तरीय सााइक्लिंग प्रतियोगिता में पदक स्वर्ण पदक के साथ प्रियंका,गजल और गुंजन।
फतेहाबाद। साइकिलिंग प्रतियोगिता में जिले के 20 खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। प्रतियोगिता हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ की ओर से सोनीपत जिले के गोहाना शहर में 17 से 19 अक्तूबर को आयोजित करवाई गई। इनमें से चार पदक गांव बनगांव के खिलाड़ियों ने हासिल किए हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में गांव बनगांव की तीन लड़कियाें प्रियंका, दीक्षा और गजल ने अंडर 14 आयु वर्ग के 10 किलोमीटर इंडिविजुअल टीम टाइम ट्रायल में भाग लेकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं, गजल ने एकल साइकिलिंग प्रतियोगिता में टाइम ट्रायल 10 किलोमीटर में रजत पदक हासिल किया है। गजल ने स्वर्ण और रजत दो पदक हासिल किए हैं। लड़कों के अंडर 14 आयु वर्ग के 15 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में जिले के गांव एमपी रोही के गुंजन गोदारा ने कांस्य पदक और 10 किलोमीटर टाइम ट्रायल में रजत पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

वहीं, जिले के तीन खिलाड़ी राहुल, दिपांशु और गुंजन को 14 आयु वर्ग में 20 किलोमीटर टीम टाइम ट्रायल में रजत पदक मिला है। आयु वर्ग 16 में लड़कियों के 40 किलोमीटर माश स्टार्ट इवेंट में गांव भिरड़ाना की आशा रानी ने स्वर्ण तथा शोभा ने रजत पदक प्राप्त किया है। अंडर 14 गर्ल्स 20 किलोमीटर टीम टाइम ट्रायल में फतेहाबाद ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के खिलाड़ियों के अच्छे प्रर्दशन पर खुशी जाहिर करते हुए गांव बनगांव के साइकिलिंग प्रशिक्षक सुरेंद्र जाखड़ ने बताया कि युवाओं को खेलाें में भाग लेना चाहिए। खेलों के माध्यम से ही युवा आगे बढ़ सकते हैं। साइकिलिंग एक ऐसा खेल है, जिसमें खिलाड़ी रुचि रखते हुए कम समय पर में ही अच्छे पदक हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed