फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जो व्यक्ति भगवान की भक्ति में विश्वास रखता है वह हर संकट से जूझने की क्षमता रखता है :महा मंडलेश्वर करूणा गिरी

जो व्यक्ति भगवान की भक्ति में विश्वास रखता है वह हर संकट से जूझने की क्षमता रखता है :महा मंडलेश्वर करूणा गिरी

Tue, 10 Apr 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
जो व्यक्ति भगवान की भक्ति में विश्वास रखता है वह हर संकट से जूझने की क्षमता रखता है :महा मंडलेश्वर करूणा गिरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना।
श्रीमद्भागवत कथा का ज्ञान संपूर्ण रूप से प्राप्त करने वाला व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त कर लेता है। इसलिए लोगों को धर्म के प्रति आस्था रखनी चाहिए। यह बात साध्वी महा मंडलेश्वर करूणा गिरी जी महाराज ने बाबा राणाधीर मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवे दिन श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कही।

उन्होंने कहा कि कलयुग में लोग लोभ लालच में पड़कर अपने रिश्ते-नातों को भी ताक पर रख देते हैं। इसलिए लालच बुरी आदत है। ऐसी आदत को त्याग कर इंसान को अच्छे मार्ग पर चलकर रामनाम की भक्ति करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य धन व मोह के लालच में आकर राम -नाम को भी भूल गया है। लेकिन अंतिम समय में भगवान को याद करने से कोई लाभ मिलने वाला नही है। जो व्यक्ति नियमित रूप से प्रतिदिन भगवान को याद करते हैं। वह हमेशा सुखी जीवन व्यतीत करते हैं। साध्वी ने कहा कि जमीन व धन को लेकर भाई का भाई दुश्मन बन गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम में समिति के प्रधान ओमप्रकाश धारनिया, पीडी शर्मा, पंडित रघुबीर सिंह शास्त्री, नंद लाल कंबोज, अनिल सोनी, राकेश मदान, अलोक बंसल, राजु गिरधर, सुरेश कंबोज, अमित लीखा, अमित बंसल, अशोक कुमार, रमेश कंबोज, विजय चौधरी, मास्टर मंगलसैन, मास्टर विरेंद्र शर्मा, रामकुमार बिश्रोई, कैलाश बंसल, कुलवंत राय गर्ग, दिनेश जैन, रामकुमार ढांड, प्रो. सुरेंद्र ज्याणी आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed