फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बाबा रामदेव मंदिर रामदेवरा में विशेष े पूजा-अर्चना

बाबा रामदेव मंदिर रामदेवरा में विशेष े पूजा-अर्चना

Thu, 19 Apr 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बाबा रामदेव मंदिर रामदेवरा में विशेष े पूजा-अर्चना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद
शक्ति नगर स्थित प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर रामदेवरा में मंगलवार सांय बैसाख शुक्ल पक्ष की दूज को भगवान द्वारकाधीश अवतार बाबा रामदेव महाराज के दरबार में भक्तों ने नारियल ध्वजा चढ़ाकर मत्था टेका। भक्तों ने बाबा रामदेव महाराज की परिक्रमा करते हुए बाबा रामदेव महाराज की महिमा में जोरदार जयकारे लगाकर आसपास के माहौल को भक्तिमय कर दिया।

मंदिर रामदेवरा पुजारी ने बाबा रामदेव महाराज की पावन एवं सांची ज्योत लेकर पारंपरिक आरती ‘पिच्छम धरा सूं, म्हारा पीर जी पधारेया, घर अजमल अवतार लियो’ करते हुए बाबा रामदेव महाराज की विशेष रुप से पूजा-अर्चना व आराधना की। आरती उपरांत बाबा रामदेव महाराज को चूरमा, मिश्री, मिष्ठान नारियल, बतासे आदि का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया। इस अवसर पर समिति प्रधान रमेश जोइया, जोनी गहलोत, किशनलाल चौहान, राकेश जोइया, पंडित दीन दयाल, राजेश गहलोत, कमल कांत डाबी, सन्नी चौहान, तिलक गहलोत, रामचंद्र सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed