{"_id":"6446c45eb81fd30f9904df55","slug":"18-people-including-smmo-of-civil-hospital-found-corona-infected-fatehabad-news-c-21-1-114740-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नागरिक अस्पताल के एसमएमओ सहित 18 लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नागरिक अस्पताल के एसमएमओ सहित 18 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में सोमवार को नागरिक अस्पताल के एसएमओ डाॅ. राजेश चौधरी सहित 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। डॉ. राजेश ने स्वयं का होम आइसोलेट कर लिया है। जिले में अब कोरोना के 39 मामले सक्रिय हैं, इससे पहले फतेहाबाद की एसपी, डीएमसी, सीएमओ, डिप्टी सीएमओ, मनोरोग विशेषज्ञ व डीएसपी भी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
रविवार को नए मिले केसों में पांच केस फतेहाबाद से, तीन केस टोहाना से, रतिया में दो, भट्टूकलां में पांच, जाखल में दो व भूना में एक केस सामने आया है। अब तक जिले में ओवर ऑल 20 हजार 3335 केस मिल चुके हैं, जिनमें से 504 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि 19 हजार 792 लोग कोरोना से पार पा चुके हैं। जिले में संक्रमण दर 4.7 है जबकि रिकवरी रेट 97.43 बनी हुई है। विभाग द्वारा लिए गए 146 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
12 साल की बच्ची से लेकर 89 साल के बुजुर्ग तक मिले पॉजिटिव
फतेहाबाद में सोमवार को एसएमओ डॉ. राजेश गर्ग के अलावा गांव चौबारा में 35 साल का युवक, नाढ़ोड़ी में 22 साल की युवती, हुडा सेक्टर में 54 साल का बुजुर्ग, दरियापुर में 54 साल की बुजुर्ग महिला, अकांवाली में 36 साल का युवक, टोहाना की गुप्ता कॉलोनी में 37 साल का युवक, टोहाना के वार्ड नंबर-18 में 41 व 44 साल की महिलाएं, मादुआना में 43 साल की महिला, कंवलगढ़ में 23 साल की महिला, फतेहाबाद के स्वामी नगर में 12 साल की बच्ची, मेहूवाला में 26 साल की महिला, खाबड़ाकलां में 80 साल का बुजर्ग, भीमा बस्ती फतेहाबाद में 14 साल का किशोर, अनाज मंडी फतेहाबाद में 61 साल का बुजुर्ग, रामसरा में 72 साल की बुजुर्ग महिला, भट्टूकलां में 38 साल की महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन
कोट
फतेहाबाद में सोमवार को एसएमओ सहित 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 146 नए सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। 272 लोगों के सैंपल निगेटिव पाए गए हैं।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी, फतेहाबाद