फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   17 new corona infected were found in the district, 44 became healthy

जिले में 17 नए कोरोना संक्रमित मिले, 44 हुए स्वस्थ

Fri, 18 Jun 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
17 new corona infected were found in the district, 44 became healthy
नागरिक अस्पताल में टीका लगवाने पहुंचे लोग। - फोटो : Fatehabad
कोरोना संक्रमण से लगातार तीसरे दिन जिले में कोई मौत नहीं हुई है। हालांकि संक्रमण दर बढ़ी है। शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में 17 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और 44 स्वस्थ हुए हैं। रतिया शहर और जाखल में नया केस नहीं मिला है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में रिकवरी रेट 96.67 पहुंच गया है। संक्रमण दर 1.29 फीसदी रही है जबकि दो दिन पहले संक्रमण दर एक फीसदी से भी कम हो गई थी। जिले की अब तक की संक्रमण दर 7.99 फीसदी तक पहुंची है। जिले में 125 सक्रिय केस रह गए हैं। इसमें 48 अस्पतालों में दाखिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर में 5, टोहाना शहर और रतिया ग्रामीण में एक-एक, भट्टू में 6, बड़ोपल में 2 और भूना में 2 संक्रमित केस मिले हैं। जिले में अब तक 17639 संक्रमित मिल चुके हैं और 17051 स्वस्थ हो गए हैं। अब तक 463 जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन

3521 लोगों ने लगवाया टीका
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 0
फ्रंटलाइन वर्कर्स 1
60 साल से ऊपर 164
45 से 59 साल 851
18 से 44 साल 2505
वैक्सीन की 187921 डोज लगी
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 187921 डोज लग चुकी है। 161805 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है और 26116 लोगों ने दोनों डोज लगवाई है। 60 साल से ऊपर 50198 लोग पहली और 13115 दोनों डोज लगवा चुके हैं। टीकाकरण में 18 से 44 आयु वर्ग के लोग आगे आ रहे हैं। 55457 पहली और 523 दोनों डोज लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed