फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जेई को दिए बुजुर्ग के घर जाकर माफी मांगने के आदेश, नहीं तो होगी कार्यवाही

जेई को दिए बुजुर्ग के घर जाकर माफी मांगने के आदेश, नहीं तो होगी कार्यवाही

Tue, 28 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जेई को दिए बुजुर्ग के घर जाकर माफी मांगने के आदेश, नहीं तो होगी कार्यवाही
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिला कष्ट निवारण कमेटी की बैठक में पहुंचे राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने सोमवार को लोगों की शिकायतें सुनी और उनके निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान राज्यमंत्री ने जनस्वास्थ्य विभाग के जेई गिरीश को एक बुजुर्ग शिकायतकर्ता राजाराम बिश्नोई निवासी काजलहेड़ी से दुर्व्यवहार के आरोप में उसके घर जाकर माफी मांगने के निर्देश दिए हैं, ऐसा ना करने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश भी जनस्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को जारी कर दिए गए हैं। कष्ट निवारण समिति के इतिहास में ये अपनी तरह का पहला मामला था, जिसमें कमेटी के अध्यक्ष ने किसी अधिकारी को ऐसी अनोखी सजा सुनाई हो। इस बैठक में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के सामने कुल 27 शिकायतें रखी गई जिसमें 18 शिकायतों का उन्होंने मौके पर ही निपटान कर दिया जबकि बाकी 9 शिकायतों को अगली बैठक के लिए लंबित रख दिया गया।
कुम्हारिया के 235 किसानों ने फसल बीमा का मुआवजा ना मिलने की रखी शिकायत, जांच के दिए आदेश
गांव कुम्हारिया के हंसराज सहित लगभग 235 किसानों ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के सामने शिकायत रखी कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बैंक एवं बीमा कंपनी ने उनके केसीसी कार्ड से फसल के बीमा की प्रीमियम राशि तो काट ली लेकिन बीमा कंपनी के पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया। इस दौरान उनकी फसल खराब हो गई जिसके बाद कुम्हारिया के 231 किसानों को तो मुआवजा दे दिया जबकि शिकायतकर्ता सहित 235 किसानों को बीमा की प्रीमियम राशि ही वापिस लौटा दी। बीमा कंपनी का तर्क था कि समय पर पोर्टल पर बैक द्वारा बीमा को अपडेट नहीं किया गया जिसके कारण उनका बीमा नहीं हो सका। राज्यमंत्री ने कृषि विभाग के उपनिदेशक बलवंत सहारण से जवाब तलबी की कि उन्होंने माना कि प्रथम दृष्टया में बैंक की ही गलती देखी जा रही है। लीड बैंक मैनेजर सीताराम सोनी ने स्वीकार किया कि संबंधित बैंक समय पर बीमा को अपडेट करने में असफल रहा। लेकिन अब बीमा कंपनी व बैंक को आमने सामने बिठाकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

मकान रिपेयरिंग के लिए अफसर पर रिश्वत का आरोप, जांच होगी, जो दोषी होगा, उस पर होगी कार्यवाही
गांव धारसूल के राजकुमार ने शिकायत दी कि उसने मकान रिपेयरिंग के लिए कल्याण विभाग से 25 हजार रूपये का अनुदान मांगा था। काफी चक्कर काटने के बाद भी कल्याण अधिकारी बोले, कि अब रिपेयरिंग के लिए आनलाइन आवेदन होता है और राशि भी 50 हजार होती है। 25 हजार अगर उसे दे दें तो वो बाकी राशि उसे दिलवा देगा। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने मौके पर मौजूद कल्याण अधिकारी बलवान सिंह से पूछा लेकिन शिकायतकर्ता के मौजूद नहीं होने पर एसपी दीपक सहारण को जांच सौंपी। साथ ही ये भी कहा कि अगर अफसर दोषी हो तो उसके खिलाफ मामला दर्ज करो, अगर शिकायतकर्ता झूठा निकले तो उसपर भी पर्चा ठोको।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह लहरियां के पंच पुष्पा रानी, अशोक कुमार ने शिकायत रखी कि गांव का सरपंच व ग्राम सचिव ना तो मीटिंग करते हैं, विकास कार्यों का हिसाब नहीं देते, काफी गोलमाल कर रहे हैं और अधिकारियों को शिकायत देने पर कार्यवाही भी नहीं होती। इस पर राज्यमंत्री ने सरपंच की जांच के लिए एसडीएम फतेहाबाद, बीजेपी जिलाध्यक्ष वेद फुलां व बीजेपी नेता गुलशन हंस की सदस्यता में एक कमेटी बनाकर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए।

गांव भिरडाना के सरपंच सुभाषचंद्र ने शिकायत रखी कि आबकारी विभाग ने गांव भिरडाना का ठेका पिछली बैठक के आदेशों के बाद सील कर दिया था, लेकिन सील होने के एक घंटे के बाद ही ठेकेदार ने सील तोड़कर शराब बेचनी शुरू कर दी। मौके पर जवाब देते जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त वीके शास्त्री ने बताया कि ठेका अभी भी सील है। सरपंच व ठेकेदार के बीच पहले पार्टनरशिप थी, अब इन दोनों में आपसी झगड़ा है। इस पर मंत्री कृष्ण बेदी ने सरपंच के आग्रह पर आदेश दिए कि ठेकेदार ने अगर सील तोड़ी है तो उस पर एफआईआर दर्ज किया जाए। इसकी रिपोर्ट मंत्री ने एक घंटे में मांगी थी लेकिन एक घंटे से पहले ही आबकारी अधिकारी वीके शास्त्री ने उन्हें फोटो प्रस्तुत कर जानकारी दी कि ठेके पर अभी तक सील है। इसके अलावा अन्य शिकायतों के निपटारा करते हुए राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने बस स्टैंड के बाहर रिक्शा स्टैंड को खाली करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डा. जेके आभीर, एसपी दीपक सहारण, एसडीएम सरजीत नैन, सतबीर जांगु, देवीलाल सिहाग, डीआरओ विजेन्द्र भारद्वाज, बीजेपी जिलाध्यक्ष वेद फुलां, राहुल मित्तल, सफाई आयोग के सदस्य चंद्र प्रकाश बोस्ती, रामराज मेहता, एडवोकेट प्रवीण जोड़ा, गुलशन हंस, चमेली देवी सोलंकी, बलदेव ग्रोहा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण व कमेटी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed