फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   16 corona new cases

दूसरे दिन लगातार कोरोना से जिले में कोई मौत नहीं, 16 नए केस मिले, 30 स्वस्थ हुए

Thu, 17 Jun 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
16 corona new cases
जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर दूसरे दिन भी राहत है। वीरवार को जिले में कोरोना संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई है। जिले में 16 नए केस मिले हैं और 30 स्वस्थ हुए है। सक्रिय केस 140 रह गए हैं और इसमें 49 अस्पतालों में दाखिल है।
विज्ञापन

जिले में संक्रमण दर वीरवार को 1.18 रही है जबकि रिकवरी रेट 96.58 तक पहुंचा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक जिले में 463 कोरोना संक्रमित जान गवां चुके है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वीरवार को फतेहाबाद शहर, भूना और जाखल में एक-एक नया केस मिला है। रतिया शहर में दो, रतिया ग्रामीण में तीन, भट्टू में पांच और बड़ोपल में तीन नए केस मिले है। टोहाना शहर में नया केस नहीं मिला है। जिले में अब तक 17622 संक्रमित मिल चुके है। इसमें से 17019 स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट का काम रुका हुआ है। इसको लेकर प्लांट लगा रही कंपनी ने पहले बिजली कनेक्शन और पाइप लाइन सिस्टम मांगा है। इसके बाद मशीनरी यहां पर पहुंचेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएंडआर की टीम ऑक्सीजन प्लांट के लिए पाइपें लगाएगी। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश चौधरी का कहना है कि कंपनी ने जरूरतें रखी है उसे पूरा किया जा रहा है। उम्मीद है जल्द प्लांट शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed