{"_id":"5f301fa58ebc3e3cb961a98a","slug":"16-corona-infected-including-doctor-s-wife-20-patients-also-recovered-fatehabad-news-rtk568050023","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की पत्नी समेत 16 कोरोना संक्रमित, 20 मरीज ठीक भी हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर की पत्नी समेत 16 कोरोना संक्रमित, 20 मरीज ठीक भी हुए
विज्ञापन
फतेहाबाद।
जिला में कोरोना का कहर जारी है। संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार सुबह आई रिपोर्ट में जहां एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई, वहीं शाम को आई रिपोर्ट में 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें रतिया में 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्वाथ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शहर के इंद्रपुरा मौहल्ला निवासी एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी कोरोना संक्रमित पाई गई है। महिला की कोई ट्रेवलिंग हिस्ट्री सामने नहीं आई है। पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना सैंपल लिया। जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल और घर को सील कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग संपर्क में आए अन्य लोगों के सैंपल लेगा। वहीं 20 मरीज ठीक हो गए है। जो कि राहत की बात है। रविवार को जिला में कोरोना के कुल मरीज 484 हो गए हैं। इसमें से 170 मरीज एक्टिव हैं। इसके अलावा 310 मरीज ठीक हो चुके हैं।
--------
रतिया में 11 लोग संक्रमित मिले :
लैब से शाम को आई रिपोर्ट में वार्ड नंबर 17 में 60 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मिला है। इसके अलावा वार्ड नंबर 16 में 6 महिलाएं संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा चार पुरूष संक्रमित मिले हैं। ये सभी लोग पहले संक्रमित पाए गए मरीजों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। भूना में 47 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। जाखल में मास्टर कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। टोहाना में दो युवक संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट आने के बाद मरीजों की हिस्ट्री जुटाने में लग गया है।
विज्ञापन
------
20 लोगों ने दी कोरोना को मात :
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अग्रवाल धर्मशाला में बनाए गए कोविड हेल्थ सेंटर से सुखमनपुर निवासी विजय, भट्टूकलां निवासी राकेश, ढाबीकलां निवासी हनुमान, वार्ड नंबर 11 निवासी गाजो, सुबोध, सतपाल,शत्रुघन, टोहाना निवासी विकास, मुंशीवाली निवासी विकास, पिलछियां निवासी मनप्रीत, खाई निवासी मेजर से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे है। राम सेवा समिति धर्मशाला के कोविड हेल्थ सेंटर से साधनवास निवासी हरभजन और कोशल्या डिस्चार्ज हुए हैं। इसके अलावा जाखल निवासी प्रमोद, निशा, रावतखान तथा वार्ड नंबर 11 निवासी दिनेश, धमेंद्र, गीता तथा मनन का होम आइसोलेट का समय पूरा हो गया।
------------