फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   16 candidates did not arrive on the first date of expenditure register test.

Fatehabad News: खर्च रजिस्टर परीक्षण की पहली तिथि पर नहीं पहुंचे 16 उम्मीदवार

Thu, 19 Sep 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 19 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
16 candidates did not arrive on the first date of expenditure register test.
फतेहाबाद। विधानसभा आम चुनाव के तहत चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को अपना चुनावी व्यय परीक्षण करवाना अनिवार्य है। बुधवार को जिले की तीनों विधानसभा टोहाना, फतेहाबाद और रतिया के उम्मीदवारों को अपने निर्वाचन व्यय परीक्षण के लिए जिला परिषद भवन के सभागार में बुलाया गया। जिला के चुनाव खर्च पर्यवेक्षक सुधाकर शुक्ला ने अपनी टीम की देखरेख में लेखा संबंधी जांच की।
विज्ञापन

तीनों विधानसभा क्षेत्र से कुल 40 उम्मीदवारों में से 16 उम्मीदवार खर्च परीक्षण के लिए नहीं पहुंचे। टोहाना विधानसभा के 12 में से 8, फतेहाबाद के 18 में से 5 और रतिया के 10 में से 3 उम्मीदवार या उनके एजेंट अपने खर्च परीक्षण के दौरान हाजिर नहीं हुए। खर्च पर्यवेक्षक ने बताया कि परीक्षण के लिए नहीं पहुंचने वाले उम्मीदवारों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा। यदि भविष्य में खाते के निरीक्षण के दौरान भी उम्मीदवारों के खाते और लेखा टीमों के बीच विसंगति पाई जाती है और उम्मीदवारों द्वारा इसे ठीक नहीं किया जाता है तो भी आरओ द्वारा तदनुसार नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को निर्वाचन व्यय रजिस्टर के सभी भाग सार विवरण एवं सभी वाउचर्स की चेकिंग करवानी होती है। सभी प्रत्याशियों के व्यय लेखा संबंधी रजिस्टर की जांच और शेडो रजिस्टर से मिलान किया जाता है, उसके लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवारों के व्यय लेखों का द्वितीय निरीक्षण 23 सितंबर, तृतीय निरीक्षण 28 सितंबर एवं चतुर्थ निरीक्षण 3 अक्तूबर को जिला परिषद भवन के सभाकक्ष में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed