फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   गांव जमालपुर में पेयजल संकट गहराया, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

गांव जमालपुर में पेयजल संकट गहराया, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 02 Jul 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
गांव जमालपुर में पेयजल संकट गहराया, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
कुला। विगत कई महीनों से पेयजल संकट से जूझ रहे गांव जमालपुर शेखा के लोगों में जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष है। सोमवार को गांव की महिलाओं द्वारा हाथों में खाली पेयजल बर्तन लेकर प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि विगत कई माह से उनके गांव में पेयजल संकट गहराया हुआ है। विभाग ने इसके समाधान के लिए कोई कदम भी नहीं उठाया। अब गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग अपनी प्यास बुझाने को लेकर दूरदराज से पानी लाकर या फिर टैंकर मंगवाकर जलापूर्ति कर रहे हैं। इससे यहां उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है, वहीं इससे उन्हें आर्थिक क्षति हो रही है। ग्रामीणों की मानें तो उन्होंने विभागीय अधिकारियों और शासन के जनप्रतिनिधियों को समस्या को लेकर कई बार अवगत करवाया है जबकि अभी तक स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
गांववासियों ने कहा कि शिकायत उपरांत महज मौका मुआयना कर कर्मचारी, अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी वह कई बार जलापूर्ति के लिए मांग कर चुके हैं। बावजूद पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि हालांकि करीब एक माह पूर्व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा गांव में पहुंचकर पेयजल हालातों का जायजा अवश्य लिया गया लेकिन पर्याप्त पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था में अभी तक नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामवासियों द्वारा प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि अगर उनकी समस्या का निवारण शीघ्र नहीं किया गया तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। गांववासियों ने बताया कि समस्या बाबत वह प्रशासन के अधिकारियों सहित क्षेत्रीय विधायक सुभाष बराला और नवनियुक्त सांसद सुनीता दुग्गल से भी निवारण की गुहार लगा चुके हैं। जबकि अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ है। गौरतलब हो कि विगत दिनों लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा अध्यक्ष व विधायक सुभाष बराला भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के पक्ष में मतों की अपील करने के लिए गांव जमालपुर शेखां में पहुंचे थे। उस दौरान गांववासियों द्वारा पेयजल समस्या का यह मुद्दा उनके समक्ष प्रस्तुत किया था। इस पर हालांकि बराला द्वारा ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र निवारण करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

कोट्स
ऐसी कोई समस्या नहीं है। गांव जमालपुर शेखां में प्रतिदिन दिन में दो बार सुबह शाम जलापूर्ति की जा रही है। विगत दिनों गेहूं सीजन के दौरान विद्युत आपूर्ति ठप रहने से हालांकि कुछ समस्या अवश्य आई थी। अब नियमित रूप से जलापूर्ति की जा रही है। अगर फिर भी कोई समस्या है तो इसकी जांचकर शीघ्र जलापूर्ति को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
-दलविंदर सिंह, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed