फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   21 जून को नई अनाजमंडी में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह, 5 हजार साधक लेंगे हिस्सा

21 जून को नई अनाजमंडी में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह, 5 हजार साधक लेंगे हिस्सा

Sat, 16 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
21 जून को नई अनाजमंडी में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह, 5 हजार साधक लेंगे हिस्सा
21 जून को नई अनाजमंडी में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह, 5 हजार साधक लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

फतेहाबाद। डीसी हरदीप सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सिरसा रोड स्थित नई अनाज मंडी के प्रांगण में होगा जिसमें लगभग 5 हजार से भी अधिक योग साधक भाग लेंगे। रतिया व टोहाना में उपमंडल स्तर का कार्यक्रम होगा जिसमें 500 स्कूली बच्चों सहित लगभग 2 हजार योग साधक भाग लेगें। उपायुक्त हरदीप सिंह स्थानीय ओम शान्ति हाल में चल रहे जिला अधिकारियों/कर्मचारियों व नागरिकों के तीन दिवसीय योग शिविर के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पतंजलि योग समिति द्वारा भूना, भट्टू व जाखल में खंड स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों योग साधक भाग लेगें। हर जगह आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में महिलाएं भी भाग लेंगी।

इस मौके पर एडीसी डा. जेके आभीर ने कहा कि योग से नई ऊर्जा मिलती है। योग हमारी पुरानी धरोहर है। जिला आयुष अधिकारी डा. धर्मपाल पूनियां ने योग प्रोटोकाल पुस्तिका के बारे में जानकारी दी तथा सहयोग के लिए पतंजलि समिति का आभार जताया। आयुष विभाग की योग प्रशिक्षका अम्बिका पांटा व पतंजलि योगपीठ के योग प्रशिक्षक रमेश कामरा, सुरेन्द्र शर्मा, राम कुमार वर्मा ने योग प्रोटोकाल का अभ्यास करवाया। इस मौके पर डीआरओ विजेन्द्र भारद्वाज, ईओ अमन ढांडा सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed