फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   140 kg poppy husk recovered from an accident in Rajasthan, smuggler absconding

Fatehabad News: राजस्थान की दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से 140 किलो चूरापोस्त बरामद, तस्कर फरार

Sat, 05 Aug 2023 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 05 Aug 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
140 kg poppy husk recovered from an accident in Rajasthan, smuggler absconding
फतेहाबाद में पुलिस द्वारा बरामद किया गया कचरा डोडा पोस्त
फतेहाबाद। गांव शहीदांवाली में पुलिस ने राजस्थान की दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से 140 किलोकचरा डोडा पोस्त बरामद किया है। टीम को गाड़ी के डैशबोर्ड से मोबाइल फोन भी मिला है। हालांकि तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी और कचरा डोडा पोस्त को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरियापुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई गुरपाल सिंह ने टीम के साथ गश्त के दौरान एक बोलेनो से 140 किलोग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद किया है। टीम गश्त के दौरान जब गांव शहीदांवाली पहुंची तो गांव की निमार्णाधीन फिरनी के ऊपर एक राजस्थान के नंबर की गाड़ी पत्थरों के साथ टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़ी थी। पुलिस ने शक के आधार पर जांच की तो गाड़ी की पीछे वाली सीट पर चार थैले, जबकि गाड़ी की डिग्गी में तीन थैले के प्लास्टिक मिले। पुलिस ने जब नियमानुसार कट्टों को चेक किया तो सात कट्टों में से 140 किलोग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed