{"_id":"6731e17c50b477a9e30ae293","slug":"140-bags-of-government-wheat-found-in-private-warehouse-in-tohana-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं बीज की कालाबाजारी: किसान खा रहे धक्के, टोहाना में प्राइवेट गोदाम में मिले सरकारी गेहूं के 140 बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं बीज की कालाबाजारी: किसान खा रहे धक्के, टोहाना में प्राइवेट गोदाम में मिले सरकारी गेहूं के 140 बैग
Mon, 11 Nov 2024 04:21 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 11 Nov 2024 04:21 PM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष लाभ सिंह ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि पुरानी सब्जी मंडी रोड पर एक गोदाम में अवैध रूप से कालाबाजारी के लिए सरकारी बीज उतारा जा रहा है।
विज्ञापन
टोहाना में पकड़े गए सरकारी गेहूं के बीज के बैग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद के टोहाना में गेहूं के बीज की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिला प्रधान की शिकायत पर छापेमारी करते हुए प्राइवेट गोदाम से कृषि विभाग की टीम ने गेहूं के दो अलग-अलग किस्म के सरकारी बीज के 140 बैग बरामद किए हैं। यह बैग एक ट्राली में भरकर लाए गए थे, जिन्हें अवैध रूप से गोदाम में उतारा जा रहा था।
कृषि विभाग के एसडीओ मुकेश मेहला ने किसान यूनियन के सदस्यों व पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली को शहर थाने में पहुंचाया गया। एसडीओ ने आगामी कार्रवाई के लिए शहर पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष लाभ सिंह ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि पुरानी सब्जी मंडी रोड पर एक गोदाम में अवैध रूप से कालाबाजारी के लिए सरकारी बीज उतारा जा रहा है। उन्होंने इसकी सूचना कृषि विभाग के एसडीओ मुकेश मेहला को दी। वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो गेहूं के सरकारी बीज के 140 बैग बरामद हुए। इन्हें कालाबाजारी के लिए इस गोदाम में रखा जा रहा था।
विज्ञापन
लाभ सिंह ने कहा कि किसान गेहूं के बीज के लिए सुबह से लाइन में लगते हैं, फिर भी बीज नहीं मिल पाता है। यहां कालाबाजारी की जा रही है। यह भोले-भाले किसानों के साथ अन्याय है।
वहीं, कृषि विभाग के एसडीओ मुकेश मेहला ने बताया कि हरियाणा बीज विकास निगम का बीज बिना मान्यता प्राप्त गोदाम में उतारा जा रहा था। इसकी सूचना किसान नेता ने उन्हें दी। वे मौके पर पहुंचे तो वहां बीज बरामद किया गया। इसके लिए एचएसडीसी को बुलाया गया, जो मौके पर बिल पेश नहीं कर पाए। इसलिए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत दे दी गई है। बीज के बैग शहर थाने में रखवाए गए हैं। मौके से दो किस्म के बीज बरामद हुए हैं, जिनमें डीबीडब्लयू 303 व डीबीडब्ल्यू 332 बरामद है।