फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सत्संग श्रवण और पूजा पाठ जीवन को निर्दोष बनाने के लिए है: दिव्यानंद जी महाराज

सत्संग श्रवण और पूजा पाठ जीवन को निर्दोष बनाने के लिए है: दिव्यानंद जी महाराज

Sat, 29 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
सत्संग श्रवण और पूजा पाठ जीवन को निर्दोष बनाने के लिए है: दिव्यानंद जी महाराज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। यह जन्म और जीवन सुधर जाए तो समझ लो सबकुछ प्राप्त हो गया। मरने के बाद क्या मिलेगा, क्या नहीं मिलेगा, यह आगे भविष्य की बातें हैं। यह बातें श्री कृष्ण सेवा समिति फतेहाबाद में वार्षिकोत्सव में आयोजित श्री रामकथा के दूसरे दिन गीता ज्ञानेश्वर डॉ. स्वामी दिव्यानंद महाराज ने कही।

शिव भक्ति की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि श्री गीता जी में श्री कृष्ण अर्जुन को सत्संग के परम लाभ के रूप में उस अवस्था प्राप्ति की चर्चा कर रहे हैं, जिस अवस्था को प्राप्त कर फिर किसी भी अनुकूल प्रतिकूल परिस्थिति में मानव मन बुद्धि विक्षिप्त नहीं होती। उन्होंने कहा की आज धर्म जगत में इसे दुर्भाग्य ही कहा जाना चाहिए कि पूजा पाठ, उपासना, आराधना को लोगों ने केवल एक पूजा की थाली तक या फिर देव भूमि तक समेट कर रख दिया है। कारण एक स्पष्ट दिखाई देता है कि हम लोगों ने मूल वैदिक ग्रंथ पढ़े नहीं और अधिकांश उन्होंने भी नहीं पढ़े, जो हमें अध्यात्म का उपदेश दे रहे हैं। जिन विद्वान महापुरुषों ने भली प्रकार से इनका स्वाध्याय किया है, समाज उनको कम महत्व देता है। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष टेकचंद मिढ़ा, शीलावंती टुटेजा, भीमसेन आनंद, अजय मेहता, नरेश सरदाना, सुभाष आहुजा, पं. चरणजीत शर्मा, मदन लाल ने भी भाग लिया और अभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed