फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   12-year-old child tests positive for dengue; larvae found at 454 locations during survey

Fatehabad News: 12 साल का बच्चा डेंगू पॉजिटिव, सर्वे में 454 जगह मिल चुका लारवा

Sat, 29 Aug 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 29 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
12-year-old child tests positive for dengue; larvae found at 454 locations during survey
फतेहाबाद में पेड़ पर रखे गमले में लारवा जांचते हुए स्वास्थ्यकर्मी स्त्रोत विभाग
फतेहाबाद। मौसम में बदलाव के साथ अब डेंगू मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ना शुरू हो गया है। भूना निवासी 12 साल का बच्चा डेंगू पॉजिटिव मिला है। बच्चे का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जांच में बच्चे की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

जिले में अब डेंगू मरीजों का आंकड़ा 6 तक पहुंच गया है। वहीं विभाग का डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण के लिए रेपिड फीवर सर्वे जारी है। सर्वे में 2425 लोग बुखार से पीड़ित पाए गए हैं। इसके साथ ही, 454 घरों में डेंगू का लारवा मिला है। जिसके बाद संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ 1,94,000 घरों के सर्वे का लक्ष्य रखा गया। विभाग की तरफ से गठित टीमों ने 1,62,023 घरों का सर्वे किया। सर्वे के दौरान 2425 बुखार पीड़ित मिले और ब्लड स्लाइड बनाई गई। हालांकि मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के दौरान 94 घरों में लारवा मिला और अब तक 454 घरों में मिल चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मौसम में बदलाव के बाद से लोग तेजी से वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
-------------

- कूलरों और गमलों में मिल रहा लारवा
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने व्यापक स्तर पर रैपिड फीवर सर्वे किया। इस सर्वे में कुल 2425 लोगों में बुखार के लक्षण पाए गए। इन सभी बुखार पीड़ितों को आवश्यक चिकित्सा सलाह और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। विभाग ने उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की भी सलाह दी। सर्वे के दौरान कई घरों में पानी जमा होने के कारण लारवा पनपते हुए मिले। अधिकारियों के अनुसार घरों में गमलों, कूलर के टैंक और फ्रिज की ट्रे में लारवा मिल रहा है।


-
डेंगू के जिले में 6 मामले आ चुके हैं। डेंगू से बचाव के लिए सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। घरों के कूलर, गमले और अन्य बर्तनों में पानी जमा न होने दें। पुराने टायरों और कबाड़ को हटा दें जहां पानी इकट्ठा हो सकता है। मच्छरदानी का प्रयोग करें और पूरी बाजू के कपड़े पहने।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed