फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SP motivates players on National Sports Day

Fatehabad News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसपी ने खिलाड़ियों को किया प्रेरित

Sat, 29 Aug 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 29 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
SP motivates players on National Sports Day
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में आयोजित हॉकी मैच खेलते ​​खिलाड़ी। आयोजक - फोटो : सांकेतिक फोटो
फतेहाबाद। राष्ट्रीय खेल दिवस और महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को गांव बडोपल में खेल कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। खिलाड़ियों ने हॉकी स्टिक से ब्रिज बनाकर उनका अनोखे अंदाज में स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यकारी जिला खेल अधिकारी राजबाला ने एसपी का अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत एसपी निकिता खट्टर ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित करने के साथ की। उन्होंने महान खिलाड़ी के भारतीय खेल जगत में योगदान को नमन करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन अनुशासन, मेहनत, समर्पण और खेल भावना की प्रेरणादायक मिसाल है।
विज्ञापन

इसके बाद एसपी ने हॉकी स्टिक से गेंद हिट कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल मैदान में जरूर बिताएं। इस अवसर पर थाना सदर प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद राय, पुलिस चौकी बडोपल प्रभारी उपनिरीक्षक राधेश्याम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडोपल की प्राचार्या अनिता रानी, एईओ अनूप कुमार, सरपंच प्रतिनिधि सुभाष गोदारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बडोपल ने 4-0 से जीता मुकाबला
हॉकी प्रतियोगिता में बडोपल और बैजलपुर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कई बार गोल करने के प्रयास किए। मुकाबले में बडोपल की टीम ने शुरू से ही बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार गोल दागे जबकि बैजलपुर की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के अंत में बडोपल की टीम ने बैजलपुर को 4-0 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।

फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में आयोजित हॉकी मैच खेलते खिलाड़ी। आयोजक

फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में आयोजित हॉकी मैच खेलते खिलाड़ी। आयोजक- फोटो : सांकेतिक फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed