फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अनाजमंडी में धान के भूसे का टेंडर एक बार फिर रद्द

अनाजमंडी में धान के भूसे का टेंडर एक बार फिर रद्द

Wed, 22 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
अनाजमंडी में धान के भूसे का टेंडर एक बार फिर रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
टोहाना की अनाजमंडी में धान के भूसे का करीब 50 लाख रुपये का टेंडर रद्द हो गया है। बोलीदाता से तय समय सीमा पर बोली की राशि नहीं भरी, जिस कारण मार्किट कमेटी ने यह टेंडर रद्द कर दिया। साथ ही बोलीदाता की सिक्योरिटी के तौर पर जमा करवाई गई 19 लाख की राशि को भी जब्त कर लिया गया है। मार्किट कमेटी सचिव ने टेंडर रद्द होने की पुष्टि की है। ज्ञात रहे कि यह टेंडर पहले साढ़े 12 लाख में छूटा था, जिसमें मार्किट कमेटी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इसके चलते 12 लाख के टेंडर को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद दोबारा बोली में यही टेंडर 49 लाख 90 हजार में छूटा, लेकिन अब यह भी रद्द हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनाजमंडी में धान को भूसे को उठान को लेकर मार्किट कमेटी ने पहले साढ़े 12 लाख रुपये में टेंडर छुटा था। जिस पर काफी हंगामा हुआ था। इस बात को लेकर भाजपा समर्थित पार्षद रिंकू गर्ग ने इस मुद्दे को कृषि मंत्री के समक्ष उठाया था। रिंकू गर्ग का आरोप था कि पिछले साल भी जब धान के भूसे की बोली हुई थी तो यह 14 लाख से अधिक में छूटा था। उन्होंने मार्किट कमेटी अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इस मामले में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। इसके बाद यह टेंडर रद्द कर दिया था।
विज्ञापन

दोबारा 30 अक्तूबर 2017 को टेंडर के लिए बोली लगाई गई। इस बोली में भाग लेने के लिए अजय गर्ग, रिंकु गर्ग, ईश्वर फौजी सहित कई लोगों ने भाग लिया। जिला विपणन अधिकारी ने बताया था कि मंडी में 12 लाख क्विंटल के लगभग धान की आवक हो चुकी है तथा भारी मात्रा में आना अभी बाकी है। इसलिए यह टेंडर 14 लाख 55 हजार रूपये में छोड़ा गया था। इसलिए यह बोली उससे अधिक 15 लाख से शुरू होगी। यह बोली 15 लाख से शुरू हुई थी और सबसे अधिक बोली ईश्वर फौजी ने 49 लाख 90 हजार की दी। इसलिए टेंडर ईश्वर फौजी के नाम छोड़ा गया था। उस समय ईश्वर फौजी ने करीब 19 लाख रुपये की धरोहर राशि जमा करवाई थी। टेंडर की शेष राशि मंगलवार को भरी जानी थी, लेकिन ठेकेदार ने राशि नहीं जमा करवाई। इस पर बुधवार को मार्किट कमेटी ने यह टेंडर रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रद्द हो गया है टेंडर: सचिव
मार्किट कमेटी सचिव पूनम पूनिया ने बताया कि ठेकेदार ने निर्धारित समय पर राशि जमा नहीं करवाई है। जिस कारण भूसे के टेंडर को रद्द कर दिया गया है। साथ ही धरोहर राशि को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed