{"_id":"6588645a6bd64de3140870a7","slug":"10-out-of-53-villages-included-in-the-state-action-plan-of-police-will-get-drug-free-status-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-10282-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुलिस के स्टेट एक्शन प्लान में शामिल 53 में से 10 गांवों को मिलेगा ड्रग मुक्त का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुलिस के स्टेट एक्शन प्लान में शामिल 53 में से 10 गांवों को मिलेगा ड्रग मुक्त का दर्जा
विज्ञापन
फतेहाबाद में नशा मुक्त गांव को लेकर बैठक लेते हुए एडीजीपी कार्यालय के प्रवक्ता
फतेहाबाद। नशे को लेकर पुलिस के स्टेट एक्शन प्लान में शामिल जिले के 53 में से 10 गांवों को ड्रग मुक्त का दर्जा दिया जाएगा। एडीजीपी श्रीकांत जाधव हिसार मंडल की टीम द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पहले चरण में 30 दिसंबर तक जिला फतेहाबाद के दस गांवों को नशा मुक्त गांव घोषित करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके बाद 26 जनवरी तक 10 और गांवों को नशा मुक्त का दर्जा दिया जाएगा।
पहले चरण में पुलिस विभाग गांव मताना, कुम्हारिया, भोडा होशनाक, ढाणी ठोबा, ढाणी चानन, खान मोहम्मद, बनवाली सोत्तर, सिरढान, गिल्लाखेड़ा और बनावली को ड्रग मुक्त का दर्जा देगा। यहां की पंचायतों को एडीजीपी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे और गांव में बोर्ड भी लगाया जाएगा। रविवार को एडीजीपी कार्यालय के प्रवक्ता व यूएनओ से सम्मानित सज्जन कुमार ने जिला फतेहाबाद के गांव बनावाली व सिरढाण का दौरा किया और नशा मुक्ति टीम द्वारा इन गावों में किए गए कार्यों व धरातल पर आए बदलाव की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों से बैठक कर गांव की हालत का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि अब हमारे गांव में नशा तस्कर नही है और न ही नशा पीडि़त, कुछ युवा जाने अनजाने में गलती कर बैठे थे, उनका उपचार शुरू हो चुका है । ग्रामीणों ने इस बात पर खुशी जाहिर की अगर हमारे गांव को ड्रग मुक्त गांव का तगमा मिलता है तो ग्रामीणों के लिए यह गौरव का विषय होगा व हमारे आने वाली युवा पीढ़ी इस बात पर गर्व महसूस करेगी व हर प्रकार के ड्रग्स व नशे से दूर रहेगी ।
ड्रग मुक्त होने वाले गांव के प्रवेश द्वार पर लगेगा बोर्ड
एडीजीपी कार्यालय प्रवक्ता ने बताया कि ड्रग की डिमांड को नियंत्रित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। जो युवा ड्रग की लत में पड़ चुके हैं उनकी पहचान कर उन्हें इस लत से बाहर निकालने के लिए उपचार शुरु करवाया जा रहा है। लोगों को ड्रग्स जैसी बुराई से बचने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। 26 जनवरी 2024 तक हिसार मंडल के हर जिले से 20-20 गांवों को ड्रग मुक्त गांव घोषित किया जाएगा। ड्रग मुक्त होने वाले गांव के प्रवेश द्वार पर ड्रग मुक्त गांव का बोर्ड भी लगाया जाएगा।