फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmers jammed for not getting DAP in Fatehabad

फतेहाबाद में फूटा किसानों का गुस्सा: देर रात से लाइन में लगने के बाद नहीं मिली डीएपी तो लगाया जाम

Mon, 08 Nov 2021 12:17 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: प्रमोद कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 12:17 PM IST
सार

फतेहाबाद में खाद नहीं मिली तो किसानों का सब्र जवाब दे गया। किसानों ने आरोप लगाया कि वे देर रात से लाइनों में लगे हैं। उन्होंने लालबत्ती चौक पर जाम लगा दिया। जिसके बाद में किसानों को अनाज मंडी की निजी दुकान पर भेजा गया। खाद की कमी के कारण किसान प्रदेश में पहले भी जाम लगा चुके हैं। 

विज्ञापन
Farmers jammed for not getting DAP in Fatehabad
खाद की कमी पर जाम लगाते किसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इफको सेंटर पर रविवार देर रात से लाइन में लगे किसानों को सुबह भी डीएपी नहीं मिली तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने कुछ देर के लिए लालबत्ती चौक पर जाम लगा दिया। किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जाहिर किया। हालांकि मात्र 10 मिनट में ही किसानों को समझा-बुझाकर अनाज मंडी स्थित निजी दुकान पर डीएपी लेने भेज दिया गया। बाद में नायब तहसीलदार राजेश गर्ग भी किसानों से बातचीत करने अनाज मंडी पहुंचे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हिसार: हांसी लघु सचिवालय के चारों तरफ पुलिस ने की बेरिकेडिंग, किसानों ने किया है घेराव का एलान
विज्ञापन


गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी की सख्त जरूरत
फतेहाबाद शहर के आसपास के गांवों से आए किसानों ने बताया कि डीएपी लेने के लिए वे रविवार रात से ही इफको सेंटर के बाहर बैठे थे। उन्हें उम्मीद थी कि सुबह जल्दी डीएपी मिल जाएगी। मगर 11 बजे तक भी डीएपी नहीं मिली। सेंटर पर मौजूद कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होंने फिलहाल डीएपी नहीं होने का जवाब दे दिया। किसानों ने बताया कि गेहूं की बिजाई के लिए फिलहाल डीएपी की सख्त जरूरत है। लंबी लाइन में लगने के बाद भी किसानों को एक या दो कट्टे देकर भेज दिया जाता है। कम से कम 10 कट्टे डीएपी मिले तब एक किसान का काम चल पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-बरगाड़ी बेअदबी मामला: राम रहीम से सुनारिया जेल में पूछताछ करने पहुंची पंजाब पुलिस 

इसके बाद गुस्साए किसान लालबत्ती चौक पहुंच गए और वहां जाम लगाकर प्रशासन व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सीआईडी व पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने अधिकारियों से बात कर किसानों को अनाज मंडी की दुकान नंबर 81 पर भेज दिया, जहां डीएपी की सप्लाई आई हुई थी। बाद में किसानों ने वहां जाकर लाइन लगाई।

डीएपी की जैसे-जैसे सप्लाई आ रही है, वैसे ही खरीद केंद्रों पर भिजवाई जा रही है। रविवार को एनपीके की सप्लाई भी आई थी। किसानों से कहा गया है कि जिन्हें बिजाई की ज्यादा जल्दी है, वह एनपीके का भी प्रयोग कर सकते हैं।
-डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक, कृषि विभाग, फतेहाबाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed