फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Police barricading around Hansis Mini Secretariat in Hisar

हांसी लघु सचिवालय के घेराव का मामला: प्रशासन से बातचीत करेगी किसानों की 16 सदस्यीय कमेटी, राकेश टिकैत घायल किसान से मिलेंगे

Mon, 08 Nov 2021 05:47 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार Published by: प्रमोद कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 05:47 PM IST
सार

हांसी में लघु सचिवालय के घेराव का किसानों ने एलान किया है। जिसके बाद पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सचिवालय की चारों तरफ से बेरिकेडिंग कर दी गई है। किसानों की मांग है कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द की जाए। राकेश टिकैत मौके पर पहुंच गए हैं। किसानों ने 16 सदस्यीय कमेटी बनाई है, जो आगामी फैसला लेगी।  

विज्ञापन
Police barricading around Hansis Mini Secretariat in Hisar
घेराव में शामिल होने पहुंचे राकेश टिकैत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिसार के हांसी स्थित एसपी कार्यालय के घेराव के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंच चुके हैं। लगातार किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। किसानों ने 16 सदस्यीय कमेटी बनाई है, जो आगामी फैसला लेगी। अगली रणनीति के लिए मीटिंग जारी है। पुलिस ने मिनी सचिवालय के दोनों तरफ बेरिकेड लगाकर बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की है। वहीं, सचिवालय के मुख्य गेट पर भी फोरलेन की बेरिकेडिंग की गई है। किसानों ने राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा प्रकरण में घायल हुए किसान कुलदीप राणा पर हमला करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, किसानों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग को लेकर सोमवार को हांसी एसपी कार्यालय के घेराव का एलान किया हुआ है। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से यह आह्वान किया गया है। प्रशासन ने किसानों को बातचीत का न्योता दिया है। किसानों ने प्रशासन से बातचीत के लिए 16 सदस्यीय कमेटी बनाई है। एक अलग 5 सदस्यीय कमेटी राकेश टिकैत के नेतृत्व में हिसार हॉस्पिटल में जाएगी। जहां टिकैत हिसार में घायल किसान से बातचीत करेंगे।

विज्ञापन



किसानों के विरोध को देखते हुए तैनात पुलिस।


ये भी पढ़ें-बरगाड़ी बेअदबी मामला: राम रहीम से सुनारिया जेल में पूछताछ करने पहुंची पंजाब पुलिस 
विज्ञापन


सांसद के पीएम व गनमैन पर आरोप
किसानों के एलान के बाद हांसी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। लघु सचिवालय के चारों ओर नाकेबंदी की गई है। करीब एक किलोमीटर दूर बेरिकेड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 शनिवार को हरियाणा के नारनौंद कस्बे में किसानों की महापंचायत में घेराव का एलान किया गया था। किसान संगठनों ने कहा था कि कई राज्यों के किसान इस घेराव में शामिल होंगे। किसानों की मांग है कि सांसद के विरोध के दौरान उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द की जाए, प्रदर्शन में घायल किसान कुलदीप का सरकारी खर्च पर इलाज कराया जाए। 

लघु सचिवालय के बाहर की गई बेरिकेडिंग।


ये भी पढ़ें-हरियाणा: प्रदेश के 11 जिलों में बनाए जाएंगे 50 बेड के कोविड अस्पताल, सरकार ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी

7 नवंबर तक दिया था अल्टीमेटम 
किसानों ने आरोप लगाया था कि सांसद रामचंद्र जांगड़ा का विरोध कर रहे किसान को उनके पीए, गनमैन और साथ आए लोगों ने पीटा। नारनौंद में भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के घेराव के दौरान विवाद हुआ था। इस दौरान फैसला लिया गया था कि अगर 7 नवंबर तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 8 नवंबर को हांसी के एसपी कार्यालय का घेराव किसान करेंगे।

घेराव के लिए प्रदेशभर से पहुंचे किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed