{"_id":"6188aaebeb26273d151416c8","slug":"punjab-police-reached-rohtaks-sunaria-jail-to-interrogate-ram-rahim","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरगाड़ी बेअदबी मामला: राम रहीम से सुनारिया जेल में पूछताछ करने पहुंची पंजाब पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरगाड़ी बेअदबी मामला: राम रहीम से सुनारिया जेल में पूछताछ करने पहुंची पंजाब पुलिस
Mon, 08 Nov 2021 10:30 AM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:30 AM IST
सार
बरगाड़ी बेअदबी मामले में पुलिस की अर्जी पर फरीदकोट की अदालत ने राम रहीम को कोर्ट में पेश होने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। इससे एक दिन पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में रोक लगाई थी। अनुमति मिलने के बाद एसआईटी राम रहीम से रोहतक की सुनारिया जेल में पूछताछ करने पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
राम रहीम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फरीदकोट जिले के बरगाड़ी बेअदबी मामले में पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस की टीम सोमवार सुबह रोहतक की सुनारिया जेल पहुंच गई। 10 गाड़ियों के काफिले में पहुंची पंजाब पुलिस की टीम का नेतृत्व एसआईटी प्रमुख आईजी सुरिंदर पाल परमार कर रहे हैं। पंजाब पुलिस के पास सवालों की लंबी सूची है। ऐसे में पूछताछ लंबी चल सकती है। राम रहीम से पूछताछ के चलते पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। सोमवार को जेल से बंदियों की जिला अदालत में पेशी रोक दी गई। साथ ही परिजनों से मिलाई बंद रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम रहीम से पूछताछ के लिए पहुंची एसआईटी। 10 गाड़ियों में काफिला जेल के अंदर जाता हुआ।
ये भी पढ़ें-किलोई प्रकरण: सरकारी काम में बाधा को लेकर एफआईआर की चर्चा, डीएसपी ने किया इनकार
विज्ञापन
मामले के अनुसार 2015 में पंजाब के बरगाड़ी से करीब पांच किमी दूर गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला में स्थित गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरुग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप चोरी हो गए थे। 25 सितंबर 2015 को बरगाड़ी के गुरुद्वारा साहिब के पास हाथ से लिखे दो पोस्टर लगे मिले थे। ये पंजाबी भाषा में लिखे गए थे। आरोप है कि पोस्टर में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। मामले को लेकर जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। 25 अक्टूबर को एसआईटी की याचिका पर फरीदकोट की अदालत से राम रहीम के 29 अक्टूबर के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी हुए थे।
ये भी पढ़ें-अपराध: तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर कर दी थी पति की हत्या, कंकाल बरामद, डेढ़ माह बाद ऐसे हुआ खुलासा
हाईकोर्ट ने वारंट पर रोक लगा दी थी, लेकिन पंजाब पुलिस को सुनारिया जेल में जाकर राम रहीम से पूछताछ की अनुमति दी थी। एसआईटी ने मामले में डीसी रोहतक को पत्र लिखकर पूछताछ की अनुमति मांगी थी। डीसी ने जेल में 8 नवंबर को पूछताछ के लिए अनुमति दे दी थी। अब सोमवार सुबह पंजाब पुलिस की टीम रोहतक पहुंची है, जो राम रहीम से बेअदबी मामले में पूछताछ करेगी।