फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Delivery of Woman in Bus, Child Dead

चलती बस में महिला की डिलीवरी, नवजात की मौत

Fri, 10 Jan 2014 03:46 PM IST
अमर उजाला, जींद
अमर उजाला, जींद Updated Fri, 10 Jan 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
Delivery of Woman in Bus, Child Dead
उचाना से जींद आ रही एक निजी बस में सवार गर्भवती महिला ने सीट पर बच्ची को जन्म दे दिया। नवजात बच्ची की जन्म के तुरंत बाद मौत हो गई। यात्रियों ने महिला को उचाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया।
विज्ञापन


बच्ची के परिजनों ने सरकारी अस्पतालों में कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


गीता देवी ने बताया कि वह अपने मायके भाणा गांव में आई हुई थी। वीरवार को उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। गीता परिजनों के साथ नरवाना के सामान्य अस्पताल में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि डॉक्टरों के आने का समय नहीं हुआ है। गीता के अनुसार वह जींद जाने के लिए सवार हुई। उचाना बस स्टैंड के पास आते-आते डिलीवरी हो गई।

जन्म के तुरंत बाद ही बच्ची की मौत हो गई। गीता के भाई महाबीर ने कहा कि सरकार की ओर से अनेकों योजनाएं गर्भवती महिलाओं के लिए बेशक शुरू की गई हों, लेकिन यह सब कहने को है।

नरवाना सामान्य अस्पताल के अधिकारी डॉ. आरके सिंगला के अनुसार उन्होंने फोन कर कर्मचारियों से मामले की जानकारी ली है। इस तरह की कोई महिला अस्पताल में नहीं आई है।


अभी वे जींद में हैं और नरवाना जाने के बाद पूरे मामले की जांच करेंगे। थाना प्रभारी कुलवंत बिश्नोई ने कहा कि नरवाना सामान्य अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से गर्भवती महिला को उपचार के लिए दाखिल नहीं कर बाहर जाने के लिए कहने की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed