{"_id":"682645288e54eb50370ed294","slug":"youth-arrested-with-pistol-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-137028-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अवैध पिस्तौल और 7 कारतूस के साथ युवक को किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अवैध पिस्तौल और 7 कारतूस के साथ युवक को किया काबू
Fri, 16 May 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 16 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पुलिस ने अवैध हथियार रखने पर एक युवक को देसी पिस्तौल व 7 कारतूस रखने पर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव भैरवी निवासी आशीष उर्फ धोलू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वीरवार को इमलोटा चौकी में डायल 112 से एक काल प्राप्त हुई। इसमें शिकायतकर्ता राजकुमार ने बताया कि वह मूल रूप से भैरवी का निवासी हैं। हाल में मोरवाला में रहते हैं। भतीजे आशीष उर्फ धोलू को राजकुमार और भतीजा मनदीप उर्फ मोनू पढ़ाई के लिए गाड़ी में दिल्ली छोड़ने जा रहे थे। जब उन्होंने गांव सरूपगढ़ के पास गाड़ी रोकी तो भतीजा आशीष अपना बैग लेकर गाड़ी से गांव कन्हेटी व मोरवाला की ओर भाग गया। उन्हें बैग में अवैध हथियार होने का शक हुआ। इसकी जानकारी पुलिस को दी।
बाद में एएसआई संदीप टीम के साथ आशीष की तलाश करते हुए मोरवाला-बिगोवा रोड नहर पुल के पास पहुंचे। वहां एक युवक बैग लिए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर मौके से भागने लगा। पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। उसकी पहचान आशीष झांझरिया उर्फ धोलू बताया। तलाशी लेने पर उसके बैग में एक देसी पिस्तौल और 7 कारतूस बरामद हुए।