फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   youth arrested with opium

Charkhi Dadri News: अफीम और डोडा पोस्त के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
youth arrested with opium
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। सीआईए स्टाफ ने 192 ग्राम अफीम और 1.187 किलो डोडा पोस्त के साथ ट्रक चालक अमन को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम बस अड्डा भांडवा पर गश्त पर थी।
इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि अमन नाम का व्यक्ति, जो झज्जर के नौगांवा का रहने वाला है और वर्तमान में बिरही कलां में रहता है। वह ट्रॉला में लेकर नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए लोहारू से दादरी की ओर आ रहा है।
विज्ञापन

इस पर टीम ने नाका लगाकर ट्रॉले को रोक लिया। चालक अमन से नाम-पता पूछने के बाद ट्रॉले की तलाशी ली गई तो ड्राइवर सीट के नीचे सफेद पॉलिथीन में 192 ग्राम अफीम और 1.187 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नशीले पदार्थों और ट्रॉले को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन दिन का रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed